सावन का महीना शुरू होते ही हर तरफ एक पावन सा माहौल हो जाता है। हर तरफ भगवान शिव के भक्त ‘जय जय महादेव’ और ‘बम बम भोले’ का जयकार लगाते हुए सुनाई देते हैं। बता दें, 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है जो कि 12 अगस्त तक चलेगा। सावन के इस पावन महीने को कोई भी कार्य करने के लिए सबसे शुभ महीना माना जाता है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं या कोई शुभ कार्य संपन्न करना चाहते हैं तो यह महीना सबसे उत्तम है।
यह महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होता। इस महीने भक्त लोग पूरी सच्ची श्रद्धा से महादेव की भक्ति करते हैं। कहा जाता है कि जो कोई भक्त सच्चे श्रद्धा भाव से भगवान की अराधना करता है, भगवान उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। लेकिन आपको बता दें भोलेनाथ को खुश करना इतना आसान नहीं है। भोलेनाथ की पूजा में अनेक मंत्रों, पुष्पों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही उनका रुद्राभिषेक भी किया जाता है।
भगवान शिव की पूजा में की गयी जरा सी लापरवाही आपके पूजा को व्यर्थ कर सकती है। शिव पूजा में छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। जैसे शिवजी को कौन से फूल अर्पित करना है, किससे जलाभिषेक करना है आदि। बहुत लोग अनजाने में पूजा के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उनकी पूजा असफल जाती है। शिव को कुछ चीजें बेहद प्रिय होती हैं और उनकी पूजा में अगर इन चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो वह जल्दी प्रसन्न होते हैं।
जानकारी के लिए बता दें महादेव को कुछ पुष्प बेहद प्रिय हैं और अलग-अलग इच्छा पूर्ति के लिए इन पुष्पों का इस्तेमाल किया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि कौन से पुष्प भगवान शिव को प्रिय हैं और किस मनोकामना पूर्ति के लिए कौन सा फूल चढ़ाना चाहिए।
भगवान शिव को धतूरे के फूल बेहद प्रिय हैं। यदि आप निःसंतान हैं और संतान की इच्छा रखते हैं तो शिव की पूजा में धतूरे के फूलों का इस्तेमाल अवश्य करें। सुयोग्य संतान की प्राप्ति के लिए भगवान को यह पुष्प चढ़ाया जाता है।
यदि आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं तो हरसिंगार के फूल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं। यदि आपके जीवन में उथल-पुथल चल रही है तो शिव पूजा के दौरान हरसिंगार के फूलों का इस्तेमाल करें। कुछ ही समय में असर दिखने लगेगा।
भगवान को मोगरे के फूल अर्पित करने से आपको एक सुयोग्य और सुशील पत्नी मिल सकती है। सावन के महीने में शिव पूजा के दौरान अविवाहित भगवान को मोगरे के फूल चढ़ाएं। इस फूल को चढ़ाने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और जल्द ही यह इच्छा पूरी कर देते हैं।
यदि आप काफी दिनों से वाहन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं और आपकी यह इच्छा किसी कारणवश पूरी नहीं हो पा रही है, तो सावन में भगवान को चमेली का फूल अर्पित करें। फिर देखिये कैसे भोलेनाथ कुछ ही दिनों में आपकी इस मनोकामना को पूरी करते हैं।
यदि आप अपने जीवन में काफी समय से परेशान चल रहे हैं और दुखों का पहाड़ आपका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा तो इस सावन में पूजा के दौरान शिवजी को आंकड़े का फूल चढ़ाएं. कहा जाता है कि भोलेनाथ को यह फूल चढ़ाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
तो ये थे वो 5 फूल जो भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं और जिन्हें चढ़ाने से भगवान आपकी मुराद पूरी करते हैं।दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…