धर्म

इस कार्तिक मास ग्रहों की चाल बदलने से इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Horoscope Kartik Maas 2021 In Hindi: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल का काफी महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। जिससे हमारे जीवन में काफी कुछ अच्छे बुरे प्रभाव सामने आते हैं। इन ग्रहों की चाल से ही कभी शुभ तो कभी अशुभ फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक के महीने में इन ग्रहों की चाल का महत्व और भी बढ़ जाता है। ये महीना बहुत ही मंगलकारी और श्रेष्ठकारी माना जाता है। इसलिए कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होती है। इन ग्रहों की चाल से साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है।

आइए जानते हैं कार्तिक महीने का पहला सप्ताह किन राशि वालों को शुभ फल देने वाला है।

  • वृष राशि

वृष राशि के लोगों के लिए कार्तिक मास का ये प्रथम सप्ताह बहुत ही अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। लेकिन इस दौरान संयम बनाये रखें. आपको अपनी माता से धन प्राप्ती के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं। दाम्पत्य सुख और आय में वृद्धि होगी, लेकिन इसके लिए आपको किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

  • कर्क राशि

कार्तिक मास आपके लिए अत्यंत फलदायी होने जा रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार में धार्मिक कार्य होंगे. संतान सुख सुख मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा या शोध आदि कार्यों के लिए आपको विदेश जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

  • कन्या राशि

शैक्षिक कार्य आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए नए काम करने के लिए जोश और उत्साह बना रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है। अफसरों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन करने की जरूरत भी पड़ सकती है।

  • मकर राशि

मकगर राशि वालो के लिए इस महीने धन योग बहुत अच्छा है। उन्हें संपत्ति से आय में वृद्धि होगी साथ ही माता से भी धन की प्राप्ती हो सकती है। नौकरी के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। कला व संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

  • कुंभ राशि

मां का साथ और सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार में सफल होंगे। घर-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्य होंगे। वाहन सुख और आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलने से तरक्की के खुलेंगे। लेकिन इसके लिए आपको दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

7 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago