Image Source:
Janmashtami Kab Hai 2023: सनातन धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत ही पावन महत्त्व है। यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि के समय भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि, भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापरयुग के अष्टमी के दिन रोहिणी नक्षत्र में हुआ था और तभी से हर वर्ष इस दिन को भगवान श्री कृष्ण की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी और इसके शुभ मुहूर्त के संदर्भ में सभी जानकारियां विस्तार से देंगे।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का शुभारंभ 6 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और इस तिथि का समापन 7 सितंबर 2023 को शाम 4 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का 5250 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
हिन्दू पंचांग में बताया गया है कि इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी में पूजा का समय 6 सितंबर 2023 को रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से रात्रि 12 बजकर 42 मिनट के बीच है। वहीं रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 6 सितंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट से होगी और इस नक्षत्र का समापन 7 सितंबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। जन्माष्टमी व्रत का पारण 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 2 मिनट या फिर शाम 4 बजकर 14 मिनट के बाद किया जाएगा।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…