Kamakhya Temple History in Hindi: हिंदू धर्म में देवी देवताओं का एक अलग ही महत्व है। यह एक इकलौता ऐसा धर्म है, जिसमें ऐसी कई मान्यताएं और चमत्कार हैं। जिसके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। हिन्दुओं के ऐसे कई सारे धार्मिक स्थल हैं। जहां पर ऐसी अलौकिक शक्तियां और चमत्कार हैं जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने शोध भी किए। लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला अंततः उन जगहों को आज भी चमत्कारी माना जाता है।
देवी कामाख्या का मंदिर गुवाहाटी से करीब 8 किलोमीटर दूर कामागिरी पर्वत पर स्थित है। इस पर्वत को नीलांचल पर्वत भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस मंदिर में कई सारी अलौकिक शक्तियां हैं। इस स्थल को तंत्र सिद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
देवी कामाख्या को तांत्रिकों की देवी भी कहा जाता है। मां कामाख्या की पूजा भगवान शिव की नववधू के रूप में की जाती है। यहां देवी को बलि भी चढ़ाई जाती है, तांत्रिक मां काली और त्रिपुर सिंदूरी देवी के बाद सबसे ज्यादा माता कामाख्या की ही पूजा करते हैं।
सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि मंदिर के गर्भगृह में देवी की कोई प्रतिमा नहीं है। यहां मौजूद एक चट्टान के बीचों-बीच विभाजन है। जो देवी की योनि को दर्शाता है। यह स्थान हमेशा गीला रहता है। कहा जाता है कि ऐसा यहां मौजूद एक प्राकृतिक झरने के कारण होता है। इस झरने से निकलने वाले जल को काफी लाभदायक और शक्तिशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जल के नियमित सेवन से किसी भी तरह की बीमारियां नहीं होती है।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…