धर्म

करवा माता की ऐसे करें पूजा, सारी मनोकामना होंगी पूरी

Karwa Chauth Vrat Katha 2022: सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ का त्यौहार उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। करवा चौथ का त्यौहार उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा होता है और इस दिन सुहागन महिलाएं पूरे मन से अपने पति के लिए व्रत उपवास रखती हैं। अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने त्योहारों की झड़ी लगती है। अक्टूबर के महीने में दशहरा, दीपावली, छठ पूजा और करवा चौथ जैसे खास त्यौहार शामिल हैं त्योहारों के हिसाब से अक्टूबर का महीना बेहद खास है।

सुहागन महिलाओं के जीवन में अधिक महत्वपूर्ण है यह त्यौहार

करवा चौथ का त्यौहार साल के अक्टूबर महीने में आता है। इस साल करवा चौथ का त्यौहार 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। इस पर्व पर सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए सुबह से रात चांद निकलने तक अन्न का त्याग करती हैं और चांद देखने के बाद अपने पति का चेहरा देखने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। यह त्योहार सुहागन महिलाओं के जीवन में सबसे खास त्यौहार होता है। इस महत्वपूर्ण पर्व पर सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और उसकी खुशी के लिए करवा माता की पूजा(Karwa Chauth Puja)करती हैं और जो महिलाएं पूरे मन से यह पूजा संपन्न करती हैं उनके पति की दीर्घायु लंबी होती है और उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

कैसे शुरू हुई करवा चौथ की परंपरा

शास्त्रों के अनुसार, करवा चौथ का त्यौहार कैसे और कब से मनाया जाने लगा? शास्त्रों में लिखा है कि एक बार देवताओं और दानव में युद्ध होने लगा और दानव देवताओं पर भारी पड़ने लगे। इस तरह से देवताओं पर संकट आ पड़ा जिसकी वजह से देवताओं की पत्नियां विचलित होने लगी और ब्रह्मदेव से उनकी रक्षा के लिए प्रार्थना करने लगी। देवताओं की रक्षा के लिए उनकी पत्नियां ब्रह्मदेव के पास गईं तो ब्रह्म देव ने उनको उपाय बताया कि अगर आप अगर तुम सब अपने पति की रक्षा चाहती हो तो तुम्हें करवा चौथ का व्रत(Karwa Chauth Vrat) रखना पड़ेगा और इस व्रत के प्रभाव से आपके पतियों पर कोई संकट नहीं आएगा जो भी संकट आया है वह चला जाएगा। इस तरह से कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाने लगा।

करवा चौथ का त्यौहार महाभारत कथा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है क्योंकि जब पांडव पर कौरव ने संकट की बाधाएं डालने की कोशिश की थी तब द्रौपदी ने अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत धारण किया था। श्री कृष्ण ने द्रौपदी को करवा चौथ व्रतKarwa Chauth Vrat) रखने के लिए कहा और द्रौपदी ने यह व्रत रखा जिसके प्रभाव से पांडवों की रक्षा हुई और वह युद्ध में विजई हुए।

Facebook Comments
Shivangi Jain

Share
Published by
Shivangi Jain

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

8 hours ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

9 hours ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

11 hours ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

6 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

6 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago