क्रिकेट

ये हैं क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर, एक भारतीय भी शामिल

Most Dismissals In Career: दोस्तों क्रिकेट के खेल में विकेट कीपर एक ऐसा खिलाडी होता है जो खेल को बहुत करीब से देखता है। विकेट के ठीक पीछे खड़े होकर ये खिलाड़ी अपनी टीम को बल्लेबाज़ों की चाल के बारे में बताते रहता हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो क्रिकेट में विकेट कीपिंग सबसे मुश्किल काम है। क्योंकि पलक झपकते ही 150 किमी से भी तेज़ गति की गेंद आपकी और आ रही होती है। और ऐसे में उस गेंद को पकड़ना सच में ही बहुत मुश्किल काम होता है। किसी भी गेंदबाज़ की सफलता में उस टीम के विकेटकीपर का बहुत बड़ा योगदान रहता है। एक विकेट कीपर अपनी चीते जैसी फुर्ती से हर एक गेंद को रोकता है और बाज़ की पैनी नजर से पुरे खेल को करीब से देखता है।

आज हम आपको क्रिकेट की दुनिया के 6 सबसे सफल विकेटकीपर के बारे में बताएँगे।

PlayerSpanMatInnsDisCtSt
MV Boucher (SA)1997-201246759699895246
AC Gilchrist (AUS)1996-200839648590581392
MS Dhoni (IND)2004-2019538608829634195
KC Sangakkara (SL)2000-2015594499678539139
IA Healy (AUS)1988-199928739262856068
Q de Kock* (SA)2012-202225629249846137

Most Dismissals In Career | Wicketkeeping Records

1. मार्क बाउचर ( अफ्रीका) :- Wicketkeeping Records

Image Source: espncricinfo.com

दक्षिण अफ्रीका का यह विकेटकीपर विकेट के पीछे खड़े होकर पुरे खेल को बदल देता था। मार्क बाउचर ने 1997 से लेकर 2012 तक दक्षिण अफ्रीका की विकेट के पीछे कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने 467 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विकेट कीपिंग की। अपने करियर के 467 मैचों की 596 परियों में मार्क बाउचर ने विकेट के पीछे 998 शिकार किये। इस दौरान उन्होंने 952 कैच व 46 स्टम्पिंग की। एक पारी में विकेट के पीछे उन्होंने 6 कैच पकड़े हैं।

2. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) :-

एडम गिलक्रिस्ट ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण साल 1996 में किया था। साल 1996 से लेकर 2008 तक 396 मैचों की 485 पारियों में गिलक्रिस्ट ने विकेट के पीछे 905 शिकार किये हैं। जिनमें 813 कैच व 92 स्टम्पिंग शामिल हैं। गिलक्रिस्ट ने एक पारी में सर्वाधिक 6 कैच पकडे हैं। आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रॉ ने कहा कि मेरी सफलता के पीछे गिलक्रिस्ट का बहुत बड़ा योगदान है।

यह भी पढ़े: हरभजन सिंह ने फ़ील्ड पर किये गए दुर्व्यवहार के लिए माँगी माफ़ी, देखिये वीडियो

3. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) :- Most Dismissals In Career

Image Source: espncricinfo.com

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल विकेट कीपर और कप्तान हैं। धोनी ने अपना इंटरनेशनल करियर वर्ष 2004 में शुरू किया था। धोनी ने अपने करियर के 538 मैचों की 608 पारियों में विकेट के पीछे 634 कैच व 195 स्टंपिंग सहित 829 शिकार किये हैं। 195 स्टम्पिंग के साथ धोनी सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी ने एक पारी में 6 कैच पकड़े हैं। धोनी ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2019 में खेला था।

4. कुमार संगकारा (श्रीलंका):-

Image Source: espncricinfo.com

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेट कीपर कुमार संगकारा ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2000 में किया। कुमार संगकारा ने अपने करियर के 594 मैचों की 499 परियों में 678 शिकार किये। जिनमें 539 कैच व 139 स्टम्पिंग शामिल है। विकेट के पीछे 139 स्टम्पिंग के साथ कुमार संगकारा स्टंपिंग के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। क्रिकेट की एक पारी में संगकारा ने 5 कैच पकड़े हैं।  संगकारा ने साल 2015 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।

5. इयान हिली (ऑस्ट्रेलिया):- Wicketkeeping Records

Image Source: espncricinfo.com

एडम गिलक्रिस्ट के पहले विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलिया की कमान पूर्व विकेट कीपर इयान हिली ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। इयान हिली ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के 287 मैचों की 392  पारियों में 628 शिकार के साथ पांचवें सफल विकेट कीपर हैं। जिसमें 560 कैच और 68 स्टम्पिंग शामिल हैं। एक पारी में 6 कैच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

6. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण आफ्रिका) :- Most Dismissals In Career

Image Source: espncricinfo.com

दक्षिण आफ्रिका के इस विकेटकीपर ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण साल 2012 में किया था। 2012 से लेकर अब तक में डी कॉक ने 255 मैचों की 291 पारियों में 496 शिकार किये हैं। क्विंटन डी कॉक ने विकेट के पीछे 459 कैच और 37 स्टंपिंग किये है। एक मैच में 6 कैच उनके करियर का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  वह अभी नियमित रूप से आफ्रिका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताएं , और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। हम इसी तरह से क्रिकेट से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी को आपसे साझा करते रहेंगे।  धन्यवाद     

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

2 days ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

2 days ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 week ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 weeks ago