धर्म

मकर संक्रांति: यह त्योहार सूर्य देव को समर्पित होता है

Makar Sankranti: हिन्दू धर्म शास्त्रों में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है। मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य देव को समर्पित होता है। मकर सर्दियों के मौसम में आता है, और मकर सक्रांति के बाद बड़े दिनों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन लोग सूर्य देव को अर्घ्य देकर उनसे प्रार्थना करते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने से उसका सौ गुना फल प्राप्त होता है।

मकर सक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। (Makar Sankranti)

मकर सक्रांति के दिन भगवान सूर्यदेव धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन गंगा सागर में स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य प्राप्त होता है। मकर संक्रांति के दिन तिल का दान या तिल से बनी सामग्री का दान करने से कष्टों से छुटकारा मिलता है।

भारत में यह त्यौहार विभिन्न नामों से जाना जाता है। तमिलनाडु और केरल में पोंगल, कर्नाटक में संक्रांति, पंजाब और हरियाणा में माघी, गुजरात और राजस्थान में उत्तरायण एवं उत्तराखंड मे उत्तरायणी के नाम से यह त्योहार जाना जाता है।

राजस्थान और गुजरात

Amar Ujala

मकर संक्रांति के अवसर पर राजस्थान और गुजरात में पतंग उड़ाने की पुरानी पंरपरा है। गुजरात में  यह त्यौहार पतंग महोत्सव के नाम से बड़े उल्लास से मनाया जाता है।

उत्तर प्रदेश

Patrika

मकर संक्रांति का त्योहार उत्तर प्रदेश में घरों में खिचड़ी बनाकर मनाया जाता है। इस दिन लोग तिल के लड्डू, और तिल की गजक और मूंगफली का सेवन और लुत्फ उठाते हैं।

तमिलनाडु

Festivals Of India

तमिलनाडु में यह त्यौहार  पोंगल नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग घर में साफ-सफाई करने के बाद आंगन में आटे और चावल के आटे से रंगोली बनाते हैं। इसके बाद मिट्टी के बर्तन में खीर बनाकर सूर्य देव को भोग लगाया जाता है।

बिहार-झारखंड

खबर इंडिया टीवी – India TV

बिहार-झारखंड में मकर संक्रांति में खिचड़ी के साथ दही-चूड़ा बनाने की परंपरा है। लोग रात के भोजन में तिल से बने व्यजंन बनाते हैं।

यह भी पढ़े

Patrika

महाराष्ट्र में इस त्यौहार पर पारंपरिक पूरन पोली खाई जाती है। मकर संक्रांति का त्योहार 3 दिन तक मनाया जाता है। साथ ही तिल से बने व्यंजनों का सेवन किया जाता है।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago