Most Luckiest Zodiac Sign In 2022 In Hindi: इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हर कोई आगे बढ़ने की होड़ में लगा हुआ है, ताकि वह खुद को और अपने परिवार को एक बेहतर व आरामदायक जीवन दे सके। कुछ लोगों को सुखमयी जीवन पाने के लिए लंबे समय तक बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को यह बहुत कम समय में थोड़े से प्रयास के बाद ही हासिल हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि हर राशि का, एक स्वामी ग्रह होता है, जिसका व्यक्ति के जीवन पर बेहद गहरा प्रभाव पड़ता है। यह स्वामी ग्रह, व्यक्ति की कुंडली और राशि दोनों को ही प्रभावित करता है। आइए जानते हैं उन चार राशियों के बारे में जिन्हें ज्योतिशाचार्य में धन के मामले में खुशनसीब माना जाता है।
1. मेष – इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल हैं। माना जाता है कि मेष राशि के जातक बेहद ऊर्जावान व हिम्मत वाले होते हैं। वे दूसरों से ज्यादा खुद पर विश्वास रखते हैं और अपना हर काम पूरी लगन व निष्ठा के साथ करते हैं। वे कभी भाग्य के भरोसे नहीं रहते और अपनी तकदीर खुद ही लिखते हैं। इस कारण उनपर लक्ष्मी महारबान रहती है।
2. वृश्चिक – इस राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल है। इस राशि के जातक बेहद ईमानदार स्वभाव के होते हैं व धोखेबाज़ी, झूठ फरेब से दूर रहते हैं। साथ ही वे अच्छे-बुरे लोगों की परख काफी आसानी से कर लेते हैं। माना जाता है कि इस राशि के जातकों को कभी धन-संपत्ति की कमी नहीं होती।
3. मकर – इस राशि का स्वामी ग्रह शनि है। कहते हैं, इस राशि के जातक दिल से ज्यादा दिमाग की सुनते हैं और वे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहते हैं। इन्हें जिंदगी में ठहराव पसंद नहीं होता और शनि के प्रभाव के कारण कम समय में ही भरपूर सफलता हासिल कर लेते हैं।
4. कुंभ – इस राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इस राशि के जातक बेहद सुबुद्धि व जिज्ञासु माने जाते हैं। इनके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती और वे जिंदगी के प्रति बेहद प्रैक्टिकल सोच रखते हैं।
यह भी पड़े
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…