धर्म

श्रीलंका की रावण एल्ला गुफा, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं

Ravan ki Gufa History: जिन पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंध हमेशा से सबसे अच्छे रहे हैं, श्रीलंका उन देशों में से एक है। पौराणिक काल से ही भारत का संबंध श्रीलंका से बना हुआ है। रामायण में भी भगवान श्री राम ने श्रीलंका पहुंचकर ही रावण का वध किया था और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था। भारत से अक्सर लोग श्रीलंका घूमने के लिए जाते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछले साल श्रीलंका दौरे पर गए थे।

वैसे तो श्रीलंका में घूमने वाली बहुत सी जगहें मौजूद हैं, लेकिन यहां हम आपको श्रीलंका की उस गुफा के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके बारे में यह माना जाता है कि रावण ने अपनी जिंदगी के कई वर्ष इस गुफा में बिताए थे। श्रीलंका में इसे रावण एल्ला की गुफा के नाम से जानते हैं।

इसी गुफा में रहा था रावण (Ravan ki Gufa History)

Image Source: Patrika

श्रीलंका की रावण एल्ला गुफा के बारे में यह बताया जाता है कि कई वर्षों तक रावण इसी गुफा में रह रहा था। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 4490 फीट की है। इस तरीके से यहां यदि आप पहुंचना चाह रहे हैं तो आपको एक दिन का वक्त इसमें लग जाता है। एक वाटरफॉल भी इस गुफा के पास मौजूद है, जिसका पर्यटकों के बीच बड़ा क्रेज है। इसे रावणा फॉल्स के नाम से जाना जाता है। रावण एल्ला गुफा से यह दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हमेशा यहां पर्यटकों का आना-जाना लगा ही रहता है।

श्रीलंका की यात्रा यदि आप कर रहे हैं तो आपको एक बार श्रीलंका की इस रावण एल्ला गुफा में भी जरूर जाना चाहिए। यह गुफा चूंकि बहुत ऊंचाई पर स्थित है, ऐसे में इस गुफा की चढ़ाई करना काफी कठिन भी है। यहां तक यदि आप पहुंचना चाह रहे हैं तो आपको बड़े ही पतले पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा। इस गुफा की चढ़ाई करते वक्त आपको काफी सतर्क रहने की आवश्यकता होती है, क्योंकि कई जगहों पर सीढ़ियां टूटी हुई भी हैं।

इस गुफा में जब आप प्रवेश करने लगते हैं तो आपको इसके प्रवेश द्वार पर एक बड़ा सा चट्टान नजर आता है, जिस पर राक्षस का एक बड़ा सा मुख बना हुआ है। गुफा के अंदर कई पत्थरों पर भी आपको राक्षसों के भयानक मुख बने दिख जाएंगे। आपको श्रीलंका की रावण एल्ला गुफा तक पहुंचने के लिए 700 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इस गुफा के प्रवेश द्वार की ऊंचाई लगभग 3 मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर है। गुफा के प्रवेश द्वार को देखकर आप यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि अंदर कितनी बड़ी सुरंग मौजूद है।

अशोक वाटिका भी नजदीक में

श्रीलंका की रावण एल्ला तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल जरूर है, क्योंकि यह घने जंगलों से घिरा हुआ है। जंगली जानवर भी इन जंगलों में रहते हैं, जिनका खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में काफी सावधानी के साथ चढ़ाई करके इस गुफा तक आपको पहुंचना पड़ता है। रावण ने माता सीता का अपहरण करके उन्हें जिस अशोक वाटिका में लंका में रखा था, वह स्थान भी इस गुफा से बहुत ही नजदीक स्थित है।

ऐसे पहुंचें रावण एल्ला गुफा

Image Source: Patrika

रावण एल्ला गुफा की दूरी कोलंबो एयरपोर्ट से 235 किलोमीटर की है  एयरपोर्ट से आपको यहां पहुंचने के लिए सबसे पहले कोलंबो फोर्ट की बस लेनी पड़ेगी। कोलंबो फोर्ट जब आप पहुंच जाएंगे तो यहां से आपको बस बदलकर बादुल्ला पहुंचना पड़ेगा। बादुल्ला पहुंचने के बाद एक बार फिर से आपको बस बदलने की जरूरत होगी। यहां से बस लेकर आप कुंबलवेला पहुंचेंगे। एल्ला गुफा कुंबलवेला से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कब जाएं एल्ला गुफा?

वैसे तो सालभर आप श्रीलंका के रावण एल्ला गुफा को देखने के लिए पहुंचे सकते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में आपको यहां की यात्रा करने से बचना चाहिए।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago