धर्म

सकट चौथ या संक‍ष्‍टी चतुर्थी 2019: पूजा की विधि, व्रत और नियम (Sankashti Chaturthi 2019)

Sankashti Chaturthi 2019 संकष्‍टी चतुर्थी का अर्थ है संकट को हरने वाली चतुर्थी। माघ महीने की कृष्‍ण पक्ष चतुर्थी यानि अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक माघ संकष्‍टी चतुर्थी 24 जनवरी को है। संकष्टी चतुर्थी के दिन सूर्योदय से चन्द्रोदय तक उपवास रखते हैं। संकट से मुक्ति मिलने को संकष्टी कहते हैं। भगवान गणेश सभी तरह के विघ्न हरने के लिए पूजे जाते हैं। और संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से सभी तरह के विघ्नों से मुक्ति मिल जाती है।

संकट चौथ तिल चौथ शुभ मुहूर्त व्रत कथा पूजा विधि (Sankashti Chaturthi 2019)

India TV

संकष्टी चतुर्थी का उपवास कठोर होता है जिसमे केवल फलों, जड़ों और वनस्पति उत्पादों का ही सेवन किया जाता है। संकष्टी चतुर्थी व्रत के दौरान साबूदाना खिचड़ी, आलू और मूँगफली श्रद्धालुओं का मुख्य आहार होते हैं। श्रद्धालु लोग चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद उपवास को तोड़ते हैं।

संकष्‍टी चतुर्थी की पूजा विधि

संकष्‍टी चतुर्थी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्‍नान कर लें। अब उत्तर दिशा की ओर मुंह कर भगवान गणेश की पूजा करें और उन्‍हें जल अर्पित करें। जल में तिल मिलाकर ही अर्घ्‍य दें और दिन भर व्रत रखें। शाम के समय विधिवत् गणेश जी की पूजा करें, गणेश जी को दुर्वा या दूब अर्पित करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से धन-सम्‍मान में वृद्धि होती है। गणेश जी को तुलसी कदापि न चढ़ाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से वह नाराज हो जाते हैं. मान्‍यता है कि तुलसी ने गणेश जी को शाप दिया था।  अब उन्‍हें शमी का पत्ता और बेलपत्र अर्पित करें।

तिल के लड्डुओं का भोग लगाकर भगवान गणेश की आरती उतारें। अब पानी में गुड़ और तिल मिलाकर चांद को अर्घ्‍य दें। अब तिल के लड्डू या तिल खाकर अपना व्रत खोलें। इस दिन तिल का दान करना चाहिए।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago