धर्म

जल्द ही शुरू होने जा रहा है सावन का महीना, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त व विधि

Sawan Somwar Vrat 2021 Date: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास यानी सावन का महीना रविवार, 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। पूजा-पाठ व धार्मिक कार्य करने के लिए यह महीना सबसे शुभ व महत्वपूर्ण माना जाता है। वैसे तो यह पूरा महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है, लेकिन प्रत्येक सोमवार को लोग उपवास रखते हैं और शाम को पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-आराधना कर उपवास खोलते हैं।

ऐसा माना जाता है कि भगवान भोलेशंकर की पूजा करने से जीवन में शांति आती है व सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस पूरे महीने मंगलवार का दिन देवी पार्वती के नाम होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में यदि कोई कुंवारी कन्या उपवास रखती है, तो उसे अच्छे वर की प्राप्ति होती है। इस साल श्रावण मास यानि श्रावण का महीना, 25 जुलाई, 2021 से शुरू हो रहा है, जो 22 अगस्त 2021 तक चलेगा।

श्रावण व्रत के शुभ दिन :

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड में सावन व्रत की तारीखें –

  • 25 जुलाई 2021, रविवार – श्रावण प्रारंभ
  • 26 जुलाई 2021, सोमवार – पहला श्रावण व्रत
  • 2 अगस्त 2021, सोमवार – दूसरा श्रावण व्रत
  • 9 अगस्त 2021, सोमवार – तीसरा श्रावण व्रत
  • 16 अगस्त 2021, सोमवार – चौथा श्रावण व्रत
  • 22 अगस्त 2021, रविवार – श्रावण समाप्त

गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा और तमिलनाडु में सावन व्रत की तारीखें –

Image Source: Freepressjournal.in
  • 9 अगस्त 2021, सोमवार – श्रावण प्रारंभ, पहला श्रावण व्रत
  • 16 अगस्त 2021, सोमवार – दूसरा श्रावण व्रत
  • 23 अगस्त 2021, सोमवार – तीसरा श्रावण व्रत
  • 30 अगस्त 2021, सोमवार – चौथा श्रावण व्रत
  • 6 सितंबर, 2021, सोमवार – पांचवां श्रावण व्रत
  • 7 सितंबर, 2021, मंगलवार: श्रावण समाप्त

उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सावन व्रत की तारीखें –

  • 16 जुलाई 2021, शुक्रवार – श्रावण प्रारंभ
  • 19 जुलाई 2021, सोमवार – पहला श्रावण व्रत
  • 26 जुलाई 2021, सोमवार – दूसरा श्रावण व्रत
  • 2 अगस्त 2021, सोमवार – तीसरा श्रावण व्रत
  • 9 अगस्त 2021, सोमवार – चौथा श्रावण व्रत
  • 16 अगस्त 2021, सोमवार – श्रावण समाप्त

सावन व्रत की पूजा विधि (Sawan Somwar Vrat 2021 Date)

  • व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा लें और धुले हुए साफ कपड़े पहनें।
  • इसके बाद शिव मंदिर जाकर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर व्रत का आरंभ करें।
  • शिवलिंग पर शहद, दूध, दही, घी, जल, धतूरा, चंदन और बेलपत्र, आदि चढ़ाएं।
  • शिव स्तोत्र, चालीसा और ओम मंत्र का जाप करें।
  • शाम को फिर से भगवान शिव की आरती कर व्रत का समापन करें।

आशा करते हैं कि इस श्रावण मास में आपके सभी उचित कार्य पूरे हों और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। सावन मास(Sawan Somwar Vrat 2021 Date) की ढेरों शुभकामनाएं।

Facebook Comments
Damini Singh

Share
Published by
Damini Singh

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago