धर्म

वायरस से बचना है तो ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन 3 चीजों से दूर रखें घर के कीटाणु

अब जब कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से एक बड़ी महामारी पूरी दुनिया में फैली हुई है और भारत में भी स्थिति अत्यंत विकट हो गई है तो ऐसी परिस्थिति में यह बहुत जरूरी बन गया है कि हम अपने आसपास साफ-सफाई रखें।

घर में जहां हम रह रहे हैं, वहां भी कीटाणुओं के प्रभाव को कम करना है। जो कीटाणु फर्श पर, किचन में, बाथरूम में या घर के किसी भी हिस्से में मौजूद हैं, उन्हें किस तरीके से खत्म किया जा सकता है, ज्योतिष, आयुर्वेद और वास्तु के अनुसार हम आपको तीन सबसे प्रमुख तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

नमक के इस्तेमाल से (Namak ka Pocha)

aakrati

यदि आप अपने घर में नमक के पानी से पोछा लगाते हैं तो इससे घर के फर्श पर जो कीटाणु हैं, वे खत्म हो जाते हैं। जी हां, समुद्री नमक में कीटाणुओं को खत्म करने की क्षमता होती है। इसलिए आपको पोछा वाले पानी में नमक को मिला देना चाहिए। इसके अलावा आप यदि नींबू का रस और साथ में कपूर के पाउडर को भी पोछा लगाने वाले पानी में मिला देते हैं तो इससे भी पोछा लगाने से घर की फर्श पर कीटाणु नहीं रहते हैं। बस सभी कमरे में और हर कोने में आप इससे अच्छी तरह से पोछा लगा दें।

फिटकरी का प्रयोग करके (Fitkari)

webdunia

सर्वाधिक कीटाणु तो घर में बाथरूम और शौचालय में ही होते हैं। ऐसे में आपको यहां फिटकरी रख देना चाहिए। इससे यहां के कीटाणु मर जाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा तक दूर रहती है। साथ ही आपको घर की खिड़की पर फिटकरी को खुला रख देना चाहिए। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण की मौजूदगी रहती है। हवा में फिटकरी उड़कर घुल जाती है और हवा को स्वच्छ बना देती है। इससे घर के अंदर कीटाणुओं का प्रवेश नहीं हो पाता है। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।

नीम को जलाकर (Neem)

Ndtv

किसी चीज में नीम के पत्तों को रख कर और उसमें कपूर डालकर आपको इन्हें जलाना चाहिए और पूरे घर में घुमाना चाहिए। एंटीबैक्टीरियल गुण इसमें मौजूद होते हैं। ऐसे में आपके घर के अंदर कीटाणुओं का प्रवेश नहीं हो पाता है और कोरोना वायरस के संक्रमण से भी आपके घर का बचाव हो पाएगा।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago