स्पोर्ट्स

भारत को मिली हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप की मेजबानी, 2023 में करेगा आयोजन(Hockey World Cup 2023)

Hockey World Cup: 2023 में होने वाली हॉकी पुरूष वर्ल्ड कप प्रतियोगिता (Hockey World Cup 2023) की मेज़बानी इस बार भारत करने जा रहा है। भारत को एक बार फिर से इस प्रतियोगिता की मेज़बानी का मौका दिया गया है। लिहाज़ा अब भारत लगातार दो वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की मेज़बानी करने वाला पहला देश बन गया है। क्योंकि इससे पहले भारत ने 2018 में भुवनेश्वर में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप की सफल मेज़बानी की थी। वहीं अब 2023 में भी हॉकी वर्ल्डकप (Hockey World Cup) का आयोजन होने जा रहा है। और ये प्रतियोगिता 13 से 29 जनवरी के बीच होगी। भारत 2023 में स्वतंत्रता के 75 साल पूरे करने जा रहा है और इस खास मौके पर हॉकी इंडिया विश्व कप की मेजबानी करना चाहता था। बता दें कि पुरुष विश्व कप के अगले चरण की मेजबानी के लिए भारत के साथ ही 2 और देशों बेल्जियम और मलेशिया ने भी दावेदारी पेश की थी।

चार बार हॉकी विश्व कप का आयोजक बन चुका है भारत

आपको बता दें कि भारत लगातार दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के साथ-साथ कुल 4 बार पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन करने वाला देश बन गया है। इससे पहले 1982 में मुंबई में, 2010 में नयी दिल्ली और 2018 में भुवनेश्वर में इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत कर चुका है। वहीं अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ यानि एफआईएच ने शुक्रवार को इस बात का ऐलान किया कि भारत को 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए चुना गया है।

Zee News

2022 महिला विश्व कप के सह मेजबान होंगे स्पेन व नीदरलैंड

वहीं हॉकी विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत को सौंपने के अलावा ये भी फैसला लिया गया है कि स्पेन और नीदरलैंड 2022 में एक से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाले महिला विश्व कप के सह मेजबान होंगे। हालांकि मैच कहां होंगे इसकी घोषणा मेजबान देश बाद में खुद करेंगे। आपको बता दें कि नीदरलैंड ने तीन पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी की है। इस मेज़बानी को पाने के लिए 5 देशों …जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, मलेशिया और न्यूजीलैंड ने बोली लगाई थी।

किन हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन रहा है भारत

  • 2014 एफआईएच चैम्पियंस ट्राफी
  • 2016 जूनियर पुरुष विश्व कप
  • 2017 एफआईएच हॉकी विश्व लीग फाइनल
  • 2019 एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स
  • 2019 एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वॉलिफायर

वहीं 2023 में हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत को मिलने से हॉकी इंडिया काफी खुश है। और इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम अपनी जी जान लगा देगी।

Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

3 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

5 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago