Image Source: Needpix
Carrom Board Rules in Hindi: कैरम यानि बच्चे हो या बड़े सभी का सबसे पसंदीदा गेम। सबसे बढ़िया टाइमपास। शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे कैरम खेलना पसंद ना हो। बेहद ही आसान ये खेल रोमांच से भी भरा है जिसे बच्चे, बूढ़े, जवान, महिलाएं सभी खेल सकते है| इस खेल की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये मनोरंजन के लिए खेला जाता है। और इसे खेलने का उद्देश्य स्वास्थ्य से जुड़ा नहीं है। ना ही इसे खेलने के लिए किसी लंबे चौड़े मैदान की ज़रूरत है। बस बाज़ार से कैरम खरीदा और घर के किसी भी हिस्से में बैठकर कर दिया खेल शुरू। शायद यही कारण है कि ये खेल इतना ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन इस खेल के भी कुछ नियम है। चलिए अब विस्तार से इस खेल(Carrom Board Rules in Hindi) के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
1. कैरम बोर्ड – इस खेल में प्लाइवुड या हार्डबोर्ड का बना बोर्ड होता है जो वर्गाकार होता है। इसी के ऊपर सभी गोटियां डालकर ये खेल खेला जाता है।
2. स्ट्राइकर लाइन – बोर्ड के चारों तरफ लंबी पट्टी खींची जाती है। हर पट्टी की लंबाई 47 से.मी. व चौड़ाई 3 से.मी. होती है। इन्ही पट्टियों को स्ट्राइकर लाइन कहा जाता है जिस पर स्ट्राइक रखकर ही गोटियों को हिट किया जाता है।
3. स्ट्राइकर – गोटियों को हिट करने के लिए स्ट्राइकर का इस्तेमाल किया जाता है।
4. तीर का निशान – कैरम बोर्ड में जहां भी तीर का निशान होता है उसका मतलब ये होता है कि खेलने वाले का हाथ या उंगलिया इन तीरो पर टच ना हो।
5. गोटियां – इस खेल में दो रंग की गोटियां इस्तेमाल में लाई जाती हैं। एक काली व दूसरी पीली। ये गोटियां गोल होती हैं। दोनों तरह की गोटियों की संख्या 9 – 9 होती है। व इसके अतिरिक्त एक गोटी लाल रंग की होती है, जिसे रानी कहा जाता है, खेल में प्रत्येक गोटी प्रपट करने पर एक अंक मिलता है, किन्तु रानी गोटी प्राप्त करने पर खिलाड़ी कों पांच अंक मिलते है| इसीलिए प्रत्येक खिलाड़ी की यही इच्छा होती है कि रानी गोटी को जल्द से जल्द सबसे पहले हासिल किया जाए।
यह भी पढ़ें
कैरम बोर्ड खेलने के नियम(Carrom Board Rules in Hindi) की Pdf यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…