Best Finisher in the World Cricket: क्रिकेट के खेल में एक फिनिशर की भूमिका सबसे अहम् होती है। बल्लेबाज़ी के दौरान टॉप आर्डर के बैट्समैन के द्वारा दी गयी सधी हुई शुरुआत को आक्रामक तरीके से ख़त्म करना हो, या फिर शुरूआती ओवरों में ही टॉप आर्डर के लड़खड़ाने के बाद टीम को सम्मान जनक टोटल तक पहुँचाना दोनों ही काम एक फिनिशर को करना होता है। वर्तमान क्रिकेट में शाकिब अल हसन, हार्दिक पंड्या जैसे मैच विनर फिनिशर मौजूद हैं। जो मात्र कुछ ही गेंदों में हार और जीत के अंतर को ख़त्म कर देते हैं। आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशरों के बारे में बताएँगे।
Finishers | Country |
MS Dhoni | IND |
Jos Buttler | ENG |
AB de Villiers | SA |
Michael Bevan | AUS |
Vivian Richards | WI |
पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर 3 से लेकर नंबर 8 तक बल्लेबाज़ी की है। महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर पुरे भारत का विश्वास था। मैच में टॉप आर्डर ने चाहे जैसा भी प्रदर्शन किया हो फैंस हमेशा यही बोलते थे की लास्ट में धोनी आएगा। धोनी क्रीज में आकर अपना पर्याप्त समय लेते थे और गेम को करीब ले जाकर ख़त्म करते थे। धोनी विश्व क्रिकेट के कितने बड़े मैच फिनिशर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की चेज़ करते समय धोनी ने एक दिवसीय क्रिकेट में 51.04 की औसत से 145 मैचों में 4849 रन बनाये हैं। चेजिंग के दौरान धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में 50 बार नाबाद आये हैं। सक्सेसफुल रन चेज में तो यह आंकड़े और भी ज्यादा हो जाते हैं। सक्सेसफुल चेज में धोनी का बैटिंग एवरेज 100 से भी ज्यादा है।
मौजूदा समय में जोस बटलर की गिनती सबसे प्रतिभावान और खतरनाक खिलाड़ियों में की जाती है। जोस बटलर वर्तमान में इंग्लैण्ड के लिए तीनो फॉर्मेट खेल रहे हैं। जोस बटलर उन चुनिंदा खिलाडियों में से एक हैं जो किसी भी बैटिंग नंबर पर आके बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में जोस मिडिल ओवरों में बल्लेबाज़ी करना पसंद करते हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में 119.5 का शानदार स्ट्राइक रेट और 40 से ऊपर की औसत बटलर की मैच फिनिशिंग स्टाइल को बखूबी दिखता है। जोश की मैच फिनिशिंग की कला को हम सब ने 2019 एकदिवसीय विश्वकप में अच्छे से देखा है।
यह भी पढ़े: ये हैं टी20 विश्वकप में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़
क्रिकेट के मिस्टर 360 कहे जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के ख़तरनाक बल्लेबाज ए.बी. डिविलयर्स ने अपनी घातक बल्लेबाज़ी से बहुत से हारे हुए मैचों को दक्षिण अफ्रीका की झोली में डाला है। एकदिवसीय क्रिकेट में ए.बी. डिविलयर्स साधारण तौर पर नंबर चार और नंबर पाँच पर बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को एक ठोस फिनिशिंग टच देते थे। एकदिवसीय क्रिकेट में ए.बी. डिविलियर्स ने 53.50 की शानदार औसत और 101.09 की स्ट्राइक रेट से 9577 रन बनाये हैं।
माइकल बेवन ऑस्ट्रेलिया के स्वर्णिम क्रिकेट काल के सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर थे। ऑस्ट्रेलिया को 1999 और 2003 एकदिवसीय विश्वकप जिताने में माइकल बेवन का बड़ा योगदान था। माइकल बेवन ने अपने कैरियर में बहुत से मैचों को अकेले दम पर जिताया है। माइकल बेवन ने आस्ट्रेलिया के लिए 232 एक दिवसीय मैचों में 53.58 की शानदार औसत से 6912 रन बनाये हैं।
वेस्टइंडीज के सर्वकालीन महान बल्लेबाज़ सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट के दुनिया के बेहतरीन मैच फिनिशरों में से एक हैं। विवियन रिचर्ड्स ने बिना हेलमेट पहने हुए विश्व के महान तेज़ और स्पिन गेंदबाज़ों के पसीने छुड़ाए हैं। सर विवियन रिचर्ड्स ने अपने एकदिवसीय कैरियर में 187 मैचों में 6721 रन बनाये हैं। सर विवियन रिचर्ड्स ने अपने पीक में 47 शानदार औसत और 90.20 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं।
यह भी पढ़े: क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ जिन्होंने अपनी रफ़्तार से मचाया तहलका।
यह थे क्रिकेट के 5 सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर।
आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी तरह से क्रिकेट से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…