क्रिकेट

सोशल मीडिया पर धोनी के रिटायरमेंट की अफ़वाह उड़ाने वाले को साक्षी ने दिया करारा जवाब !

Dhoni Retires Trend on Twitter: भारतीय टीम के कैप्टन कूल यानि कि, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कई मैच जीते हैं। 38 वर्षीय ये विकेटकीपर बल्लेबाज जब भी मैदान पर अपनी पारी खेलने उतरता तो फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ जाती। हालाँकि बीते साल अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब वो परफॉर्म नहीं कर पाए तो उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। उस समय से ये अटकलें लगाई जा रही थी कि, हो सकता है आने वाले दिनों में धोनी क्रिकेट से सन्यास ले लें। लेकिन ये इतनी जल्दी होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था। कल से ट्विटर पर #dhoniretires काफी ट्रेंड कर रहा है। ये महज एक अफवाह थी जिसका करारा जवाब धोनी की पत्नी साक्षी धोनी लोगों को दे चुकी हैं। आइये आपको बताते है इस बारे में साक्षी ने धोनी से नफरत करने वालों की कैसे क्लास ली।

Dhoni Retires Trend on Twitter – साक्षी के जवाब से हुआ लोगों का मुँह बंद

Image Source: AajTak

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कल ट्विटर पर धोनी के रिटायरमेंट की अफ़वाह उड़ने के बाद उनके फैंस तो निराश हुए ही साथ ही धोनी की पत्नी साक्षी ने इसका करारा जवाब भी दिया। साक्षी ने इस खबर को महज एक अफवाह क़रार देते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया कि, “ यह महज एक अफ़वाह है, आप इस बात को जान लीजिये कि लॉकडाउन ने कुछ लोगों को दिमागी तौर पर अस्थिर बना दिया है। धोनी के रिटायरमेंट की अफवाह उड़ाने वाले अपनी जिंदगी पर ध्यान दें।” हालाँकि ना जाने क्यों इस ट्वीट को साक्षी ने बाद में ट्विटर से डिलीट भी कर दिया।

बता दें कि, पिछले साल के वर्ल्ड कप में धोनी का परफॉरमेंस ख़राब रहा है, इसलिए भी उनके संन्यास की बात इन दिनों ट्विटर पर लोगों ने अफवाह के तौर फैलाया है। हालाँकि धोनी को चाहने वालों की कमी नहीं है और किसी ने भी उनके संन्यास लेने की बात पर यकीन नहीं किया।

धोनी फैंस ने भी ट्रोलर्स को दिया मुँह तोड़ जवाब

Image Source: AajTak

गौरतलब है कि, साक्षी धोनी की ट्वीट के बाद विशेष रूप से धोनी के तमाम फैंस भी फॉर्म में आ गए और #dhoniretires का जवाब #dhonineverretires को ट्विटर पर ट्रेंडिंग बनाकर दिया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सपोर्ट में उनके हज़ारों फैंस आए और सभी ने धोनी कभी रिटायर नहीं हो सकता, इस बात को ट्विटर पर ट्रेंडिंग बनाया।

आपको बता दें कि, धोनी के रिटायरमेंट पर उनके एक फैन ने ट्वीट किया कि, “धोनी प्लीज जब तक मैं जिन्दा हूँ आप कभी रिटायरमेंट मत लेना, आप भले खेलना मत लेकिन रिटायर मत होना। हमें ऐसे ही कन्फूज़न में डाले रखना लेकिन रिटायरमेंट मत लेना।” एक अन्य फैन ने #dhonineverretires के साथ लिखा कि, भारतीय टीम को बनाने वाला महेंद्र सिंह धोनी है वो कभी रिटायर नहीं हो सकते। बहरहाल ये तो जरूर कहा जा सकता है कि, कल को धोनी रिटायर भी हो जाए लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो कभी रिटायर नहीं होंगें।

यह भी पढ़े:

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

3 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

4 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago