Film Stars to Cricketers Everyone Wishes MS Dhoni on his Birthday: भारत की क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके धोनी ने मंगलवार को अपना 39वां जन्मदिन मनाया है। ऐसे में धोनी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके फैंस की बर्थडे विशिज से उनका टाइमलाइन भर चुका है। सबके फेवरेट धोनी को हर किसी ने जन्मदिन की बधाई दी है। उनके फैंस के अलावा बीसीसीआई, आईसीसी, टीम इंडिया समेत और देशोंं के क्रिकेटर्स और यहां तक टॉलीवुड जगत के लोगों ने भी धोनी को बर्थडे विश किया है।
ये बात तो जग जाहिर है कि महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) टीम इंडिया के सबसे कामयाब और पॉपुलर क्रिकेटर हैं। धोनी को दुनियाभर से करोड़ों फैंस समेत कई बड़े सेलिब्रिटी ने विश किया है। वहीं विरेंद्र सेहवाग ने अपने विटी स्टाइल में धोनी(MS Dhoni) को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। आईए एक नज़र डालते हैं इन विशिज़ पर-
वीरेंद्र सहवाग ने एम एस धोनी को जन्मदिन की मुबारक बाद देते हुए लिखा, “एक बार एक ऐसा खिलाड़ी आया जिससे पूरा देश कनेक्ट हो गया और लोग उसे अपने परिवार का सदस्य मानने लगे। उस दोस्त को हैप्पी बर्थडे जो खुद एक दुनिया (Dhoni-ya) है.”
हसबैंड के बर्थडे पर सबसे स्पेशल विश पत्नी का होना तो बनता है। साक्षी ने बड़े ही रोमांटिक कैप्शन के साथ अपनी हसबैंड कैप्टन कूल को जन्मदिन विश किया है। साक्षी ने धोनी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “आप अपने जीवन में एक साल और आगे बढ़ गए हैं। आपकी उम्र जरूर बढ़ रही है, बाल भी थोड़े सफेद हो गए हैं, लेकिन आप बढ़ते वक्त के साथ और ज्यादा स्मार्ट और स्वीट हो रहे हैं। सचमुच! हैप्पी बर्थडे हसबेंड।”
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले वेस्ट इंडीज़ के पूर्व क्रिकेटर डीजे ब्रावो ने धोनी के बर्थडे पर उनके लिए एक गाना लॉन्च किया है। गाने का नाम है ‘हैलिकॉप्टर 7’। इस गाने को अब तक करोडों व्यूज़ मिल चुके हैं। अपने दोस्त को सरप्राइज़ देने के लिए ब्रावो काफी टाइम से इस गाने पर मेहनत कर रहे थे।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…