क्रिकेट

अनूठे अंदाज में हुआ अंतरिक्ष पर विश्वकप ट्रॉफी का अनावरण, 18 देशों का भ्रमण करेगी ट्रॉफी

ICC ODI World Cup Trophy Launched: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्वकप की ट्रॉफी का अनावरण बेहद ही निराले अंदाज में किया है। इसका अनावरण वायुमंडल के समतापमंडल पर किया गया जोकि पृथ्वी से 1,20, 000 फीट की ऊंचाई पर है और इस ऊंचाई पर तापमान शून्य से 65 डिग्री कम होता है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई ट्रॉफी की लैंडिंग(ICC ODI World Cup Trophy Launched)

समताप मंडल में ट्रॉफी के अनावरण के बाद विश्वकप ट्रॉफी की लैंडिंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराई गई। बीसीसीआई के सचिव अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। भारत में विश्वकप का आयोजन अक्टूबर – नवम्बर के महीने में होना है और टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान बीसीसीआई के द्वारा आज किया जा सकता है।

देखें बीसीसीआई सचिव अमित शाह द्वारा साझा किया गया वीडियो –

18 देशों की यात्रा करेगी विश्वकप ट्रॉफी

विश्वकप टूर की शुरुआत आज यानी कि 27 जून से होगी और ट्रॉफी दुनिया भर के 18 देशों की यात्रा करेगी। जिसमें कुवैत, बहरीन, मलेशिया, अमेरिका, नाइजीरिया, युगांडा, फ़्रांस, इटली और मेजबान देश भारत शामिल है।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago