क्रिकेट

कोरोना इफ़ेक्ट : ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि भारत में हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन !

T20 World Cup: कोरोना वायरस का प्रभाव केवल विश्व की अर्थव्यवस्था पर ही नहीं हुआ है बल्कि खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। इसका एक उदाहरण भारत में हर साल होने वाला आईपीएल का आयोजन है। जानकारी हो कि, कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के आयोजन को फिलहाल अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब खतरा अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर भी मंडरा रहा है। इस साल टी20 वर्ल्डकप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऐसे आसार नजर रहे हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ऑस्ट्रेलिया इस साल इसका आयोजन नहीं कर पायेगा। ऐसे में भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावास्कर ने इस मामले में सुझाव देते हुए इसका हल बताया है। आइये जानते हैं इस बारे में क्या कहना है सुनील गावास्कर का।

T20 World Cup – ऑस्ट्रलिया क्यों नहीं कर सकता टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन

आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया इस साल टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन करने में सक्षम इसलिए नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से ऑस्ट्रेलिया में 30 सितंबर तक लॉकडाउन है। इस वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया लॉकडाउन हटने के तुरंत बाद इस वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं कर पायेगा। इस बारे में सबसे अहम जानकारी यह है कि, भारत को टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी साल 2021 की मिली है। यहाँ लॉकडाउन भी कई स्टेप्स में हटने के वाबजूद भी सितंबर से अक्टूबर तक माहौल नार्मल हो ही जाएगा। ऐसे में भारत को इस साल और ऑस्ट्रेलिया को अगले साल टी 20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने कही बड़ी बात, बोले धोनी नहीं होते तो 8-10 वनडे ही खेल पाता

सुनील गावास्कर ने दिया ये सुझाव

आईपीएल की तरह ही टी 20 वर्ल्ड कप पर मंडरा रहे बादल को देखते हुए सुनील गावास्कर ने ये सुझाव दिया है कि, क्यों ना इस साल भारत को टी 20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने दी जाए और ऑस्ट्रेलिया इसकी मेजबानी अगले साल 2021 में करें। सुनील गावास्कर ने एक मीडिया फर्म को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि, “ जैसा की हम सभी जानते हैं इस साल टी 20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होना है लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वहां 30 सितंबर तक लॉकडाउन है और वर्ल्ड कप अक्टूबर के मध्य में होना है। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि, ऑस्ट्रेलिया की सरकार लॉकडाउन हटने के तुरंत बाद एक स्टेडियम में इतनी भाड़ी संख्या में भीड़ इक्कठा होने देगी।” बता दें कि, गावास्कर ने आगे कहा कि इसलिए भारत और ऑस्ट्रेलिया को आपस में बातचीत कर इस टी 20 वर्ल्ड के आयोजन साल को बदल लेना चाहिए। उन्होनें आईपीएल के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि, देश के हालात सुधरने के साथ ही इसका आयोजन भी सितंबर में किया जा सकता है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago