क्रिकेट

दौलत-शोहरत कमाकर भी इन क्रिकेटर्स ने रचाई तलाकशुदा महिलाओं से शादी, नाम चौंका देंगे

Indian Cricketers Who Married Divorced Woman: भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत से खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने खूब दौलत और शोहरत कमाई है, मगर इनका दिल शादीशुदा महिलाओं पर आया है। जिन महिलाओं से इन्होंने शादी की है, उनमें से किसी का पहले तलाक हो चुका था तो उनमें से कुछ अभी भी शादी के बंधन में थीं। फिर भी जब इन्हें प्यार हुआ तो दुनिया की इन्होंने परवाह नहीं की। एक-दूसरे का हाथ इन्होंने थाम लिया और शादी कर ली। यहां हम आपको ऐसे ही भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपना हमसफर शादीशुदा महिलाओं को चुना है।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan Indian Cricketer Wife)

Bollywood Shaadis

इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा से शादी की थी। आपको बता दें कि आयशा न केवल एक तलाकशुदा महिला रही हैं, बल्कि दो बेटियां भी हैं उनकी। ऊपर से शिखर धवन और आयशा की उम्र के बीच का फर्क देखें तो यह 10 साल का है। घरवालों ने खूब विरोध किया, लेकिन शिखर धवन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने आखिरकार अपने दिल की सुनते हुए आयशा का हाथ थाम ही लिया। शिखर धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिसका नाम है जोरावर। इस तरह से आयशा की दोनों बेटियां भी अब शिखर धवन के साथ ही रह रही हैं।

अनिल कुंबले (Anil Kumble Indian Cricketer Wife)

भारतीय क्रिकेट टीम के महानतम गेंदबाजों में अनिल कुंबले की गिनती होती है। वे टीम इंडिया के पूर्व कोच भी रह चुके हैं। शादीशुदा महिलाओं से जिन क्रिकेटरों ने शादी की है, इस सूची में अनिल कुंबले का नाम भी शामिल है। अनिल कुंबले ने 1999 में चेतना से विवाह रचाया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चेतना पहले से ही तलाकशुदा थीं। यही नहीं पहले पति से चेतना की एक बेटी भी थी। कुंबले ने न केवल चेतना को अपना हमसफर बनाया, बल्कि उनकी बेटी को भी उन्होंने अपना लिया और अपना नाम दे दिया। कानूनी तौर पर अनिल कुंबले ने उन्हें अपनी बेटी घोषित कर दिया।

मुरली विजय (Murali Vijay Indian Cricketer Wife)

भारतीय क्रिकेट टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल चुके मुरली विजय की कहानी ऐसी है, जिसे जानकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। मुरली विजय का दिल आया भी तो अपने ही साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता पर। जी हां, ऐसा बताया जाता है कि दिनेश कार्तिक संग जब निकिता शादी के बंधन में थीं, उसी दौरान मुरली विजय के साथ निकिता का अफेयर चल रहा था। बाद में जब दिनेश कार्तिक को इस बात की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बिना देरी किये दिनेश कार्तिक ने निकिता को तलाक दे डाला और इसके बाद मुरली विजय ने तुरंत निकिता का हाथ लपक लिया।

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami Indian Cricketer Wife)

Archive

मोहम्मद शमी की पहचान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज के रूप में है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बॉलर्स में भी उनकी गिनती होती है। मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से वर्ष 2014 में निकाह किया था। हसीन जहां पहले से ही तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी। वैसे, शमी का कहना है कि हसीन जहां ने अपनी तलाकशुदा होने की बात उनसे छिपा ली थी। दोनों का रिश्ता बिगड़ चुका है। कोर्ट में मामला चल रहा है और बीते दो वर्षों से दोनों अलग ही रह रहे हैं।

वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad Indian Cricketer Wife)

Youtube

वेंकटेश प्रसाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। उनकी शादी 1996 में जयंती से हुई थी। जयंती से वेंकटेश की मुलाकात अनिल कुंबले ने करवाई थी, जिनकी वेंकटेश प्रसाद से गहरी दोस्ती रही थी। जयंती, जिनसे वेंकटेश प्रसाद ने विवाह किया, वे पहले से ही शादीशुदा थीं, मगर उनका तलाक हो गया था। वेंकटेश ने जयंती को अपना हमसफर भी बनाया और पूरा मान-सम्मान भी उन्हें दुनिया के सामने दिया।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago