Largest Cricket Stadium in the World in Hindi: क्रिकेट के खेल में दर्शकों का बहुत बड़ा योगदान होता है क्योंकि ये दर्शक ही होते हैं जो किसी भी खिलाड़ी को फर्श से अर्श और अर्श से फर्श तक पहुँचाते हैं। जब भी किसी भी प्रकार के क्रिकेट मैच का आयोजन होता है तो दर्शक हमेशा भारी तादात में मैच देखने के लिए स्टेडियम में आते हैं और अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने आते हैं। जिस भी क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता ज्यादा होगी वहां ज्यादा लोग मैच देखने आएंगे। आज के इस लेख में हम आपको दर्शकों के लिहाज से क्रिकेट के कुछ बड़े खेल के मैदानों के बारे में बताएँगे।
Rank | Stadium Name | Capacity | Location |
1 | Narendra Modi Stadium | 1,32,000 | Ahmedabad – India |
2 | Melbourne Cricket Ground | 1,00,024 | Melbourne – Australia |
3 | Eden Gardens | 68,000 | Kolkata – India |
4 | Naya Raipur International Cricket Stadium | 65,400 | Raipur – India |
5 | Perth Stadium | 61,266 | Perth – Australia |
पहले इस स्टेडियम का नाम मोटेरा स्टेडियम था लेकिन 2021 में इस स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया। इस स्टेडियम को साल 1982 में बनाया गया था और साल 2020 में इस स्टेडियम को तोड़कर दोबारा नए शिरे से बनाकर तैयार किया गया। इस स्टेडियम को दोबारा बनाने में करीब 700 करोड़ रूपये की लागत आई थी। इस स्टेडियम में एक साथ 1 लाख 32 हज़ार दर्शक बैठ कर क्रिकेट के खेल का आनंद उठा सकते हैं। दर्शकों के बैठक के लिहाज से यह क्रिकेट का सबसे बड़ा खेल मैदान है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास का पहला क्रिकेट मैच होस्ट करने वाला ऑस्ट्रेलिया का खूबसूरत क्रिकेट मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दर्शक क्षमता के लिहाज से क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा खेल मैदान है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ करीब 1 लाख 24 दर्शक बैठ कर क्रिकेट के खेल का मजा उठा सकते हैं। आस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड साल 1853 में बनकर तैयार हुआ था।
यह भी पढ़े: बॉउंड्री के लिहाज से तीन सबसे छोटे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान
ईडन गार्डन के मैदान को भारतीय क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इस खेल मैदान को साल 1864 में बना कर तैयार किया गया। इस क्रिकेट मैदान में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 1934 में भारत और इंग्लैंड के बीच आयोजित हुआ था। इस खेल मैदान में एक साथ 68 हज़ार दर्शक बैठ कर क्रिकेट के खेल को देख सकते हैं। कोलकाता का ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों के लिहाज से तीसरा सबसे बड़ा खेल मैदान है।
पूर्व भारतीय कप्तान और महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर के अनुसार रायपुर का यह क्रिकेट स्टेडियम दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियमो में से एक है। इस क्रिकेट स्टेडियम को साल 2003 में बनाकर तैयार किया गया। दर्शकों के बैठने की क्षमता के लिहाज से इस क्रिकेट मैदान में एक साथ करीब 65 हज़ार 400 दर्शक बैठ कर खेल का लुफ्त उठा सकते हैं। रायपुर का यह क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों के लिहाज से चौथा सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है।
आस्ट्रेलिया का पर्थ क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों की क्षमता के लिहाज से क्रिकेट इतिहास का पांचवा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस क्रिकेट को साल 1893 में बनाकर तैयार किया गया। इस क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ करीब 61 हज़ार 266 दर्शक बैठ कर क्रिकेट के खेल का आनंद उठा सकते हैं।
तो यह थे दर्शकों के लिहाज से क्रिकेट के 5 सबसे बड़े खेल मैदान
यह भी पढ़े: दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है मोटेरा स्टेडियम, वर्ल्ड क्लास खूबियों से है लैस
आपको Largest Cricket Stadium in the World की यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी प्रकार क्रिकेट के खेल से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपके साथ साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…