क्रिकेट

आइए जानते हैं क्रिकेट के सबसे खतरनाक हिटर्स के बारे में

Most Dangerous Hard Hitters in Cricket in Hindi:वर्तमान समय में एक अच्छी क्रिकेट टीम उसी को माना जाता है जिस टीम के पास अच्छे बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के अलावा अच्छे हिटर बल्लेबाज़ हों। एक हिटर बल्लेबाज़ अपने टीम की परफॉर्मेंस की सूरत बदल देता है। हिटर का काम बहुत मुश्किलों से भरा हुआ होता है, चाहे टीम के टॉप आर्डर बल्लेबाज़ों के द्वारा दी गयी सधी हुई शुरुआत को एक ताबड़तोड़ फिनिश देना या फिर टॉप आर्डर और मध्यक्रम बल्लेबाज़ों के लड़खड़ाने के बाद टीम को एक सम्मानजनक टोटल तक पहुँचाना ये दोनों रोल एक हिटर को निभाने होते हैं। मौजूदा समय में भी लगभग सभी टीमों के पास एक दो अच्छे हिटर बल्लेबाज़ होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेट के 5 ऐसे ही खतरनाक हिटर बल्लेबाज़ों के बारे में बातयेंगे।

List of Top 5 Most Dangerous Hard Hitters in Cricket History

PlayerCountry
AB de VilliersSouth Africa
Andre RussellWest Indies
Shahid AfridiPakistan
MS DhoniIndia
Kieron PollardWest Indies

यह हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक हिटर्स (Most Dangerous Hard Hitters in Cricket)

1. एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

जब भी क्रिकेट के खेल में सबसे बढ़िया हिटर बल्लेबाज़ की बात होगी उस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक एबी डीविलियर्स का नाम सबसे ऊपर आएगा। दक्षिण अफ्रीका का यह दिग्गज बल्लेबाज़ अपनी आक्रामक बैटिंग और मैदान के सभी कोनों में शॉट लगाने के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध था। एबी डीविलियर्स अपनी पारी को तूफान से भी तेज़ गति से आगे बढ़ाते थे। इनके नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक और 150 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। एबी डीविलियर्स ने अपने द्वारा खेले गए सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रारूपों के कुल 430 मैचों में 20,014 रन बनाए हैं। जिनमें 46 शतक और 109 अर्धशतक शामिल हैं।

2. आंद्रे रसल (वेस्टइंडीज) : Most Dangerous Hard Hitters in Cricket

बात अगर क्रिकेट में हार्ड हिटिंग की हो और उसमें वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज़ आंद्रे रसल का नाम न हो ऐसा तो संभव नहीं है। आंद्रे रसल अपनी हार्ड हिटिंग की क्वालिटी से दुनिया के किसी भी गेंदबाज़ी लाइन को महज कुछ ही ओवरों में समाप्त कर देते हैं। आंद्रे रसल वेस्टइंडीज के लिए निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करते हैं। आंद्रे रसल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में खेले गए कुल 124 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 1777 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट एक दिवसीय क्रिकेट में 130.22 और टी20 क्रिकेट में 156 का है।

यह भी पढ़े: टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज़।

3. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व के सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर्स में से एक शाहिद अफरीदी क्रिकेट में एक अच्छे हिटर माने जाते थे। शाहिद अफरीदी के नाम एक दिवसीय क्रिकेट में तीसरा सबसे तेज़ शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा शाहिद अफरीदी एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं। शाहिद अफरीदी ने अपने अन्तराष्ट्रीय कैरियर में कुल खेले गए 523 मैचों में 11185 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 51 अर्धशतक निकले हैं।

4. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) : Most Dangerous Hard Hitters in Cricket

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हिटर्स में की जाती है। धोनी के खेल में आक्रमकता और संयम दोनों की झलक दिखती थी। धोनी अन्य बल्लेबाज़ों की तरह पहली गेंद से प्रहार करने की बजाय मैच को अंतिम ओवरों में ले जाके फिनिश करते थे। धोनी मुख्य रूप से निचले क्रम में बल्लेबाज़ी करना पसंद करते थे। धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल खेले गए 538 मैचों में 17266 रन बनाये हैं। धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 16 शतक और 108 अर्धशतक बनाए हैं।

5. कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) 

वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने अपनी हार्ड हिटिंग क्षमता की वजह से बहुत से मैचों के नतीजे को महज कुछ ही ओवरों में बदल दिए हैं। कायरन पोलार्ड जब बल्लेबाज़ी कर रहें हों तो उन्हें गेंदबाज़ी करना कोई भी गेंदबाज़ पसंद नहीं करता है। कायरन पोलार्ड टी20 मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का भी कारनामा कर चुके हैं। कायरन पोलार्ड ने अभी तक अपने कैरियर में कुल खेले गए 224 मैचों में 4275 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 19 अर्धशतक निकले हैं।

आंद्रे रसल वर्तमान समय में क्रिकेट खेल रहे हैं, अतः उनके आकड़ों में इजाफा भी हो सकता है।

तो यह थे क्रिकेट की दुनिया के 5 सबसे खतरनाक हिटर्स बल्लेबाज़।

यह भी पढ़े: ये हैं टी20 विश्वकप में सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज़

आपको (Most Dangerous Hard Hitters in Cricket) की यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइये और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी प्रकार क्रिकेट से जुडी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

2 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

2 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

2 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

2 weeks ago