Most Runs in an Innings in ODI: एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में बल्लेबाज़ों के द्वारा बहुत से रिकॉर्ड बनाये गए हैं, जिनमें से कुछ रिकॉर्ड्स तो दूसरे बल्लेबाज़ों के द्वारा तोड़ दिए गए लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स आज भी ऐसे हैं जिन्हे कोई भी बल्लेबाज़ तोड़ नहीं पाया है। आज के इस लेख में हम आपको क्रिकेट के एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको क्रिकेट इतिहास की एक पारी में बनाए गए सबसे ज्यादा रनों के बारे में बताएँगे।
Player | Runs | Balls | 4s | 6s | SR | Opposition | Ground |
R Sharma | 264 | 173 | 33 | 9 | 152.6 | v Sri Lanka | Eden Gardens |
M Guptill | 237* | 163 | 24 | 11 | 145.39 | v West Indies | Wellington |
V Sehwag | 219 | 149 | 25 | 7 | 146.97 | v West Indies | Indore |
C Gayle | 215 | 147 | 10 | 16 | 146.25 | v Zimbabwe | Canberra |
Fakhar Zaman | 210* | 156 | 24 | 5 | 134.61 | v Zimbabwe | Bulawayo |
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक रोहित शर्मा के नाम एक दिवसीय क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड दर्ज है। रोहित शर्मा ने साल 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर अपने पसंदीदा प्रतिद्वंदी श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 152.60 के शानदार स्ट्राइक रेट से 264 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इस दौरान रोहित शर्मा की पारी में 33 चौके और 9 शानदार छक्के शामिल थे। एक पारी में 33 चौके लगाकर रोहित शर्मा ने एक दिवसीय क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया था। अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में खेले गए 233 मैचों की 226 पारियों में रोहित ने 48.58 की औसत से 9376 रन बनाये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 दोहरे शतक, 29 शतक के साथ 45 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल के नाम वनडे क्रिकेट की दूसरी सबसे पारी खेलने का रिकार्ड दर्ज है। साल 2015 के विश्वकप में वेलिंग्टन के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ गुप्टिल ने 163 गेंदों में 145.39 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 237 रनों की पारी खेली थी। 237 रनों की इस पारी में गुप्टिल ने 24 चौके और 11 शानदार छक्के लगाए थे। मार्टिन गुप्टिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेले गए गए 198 वनडे मैचों की 195 पारियों में 41.73 की औसत से 7346 रन बनाये हैं। वनडे क्रिकेट में मार्टिन गुप्टिल के नाम एक दोहरा शतक, 18 शतक के साथ 39 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।
यह भी पढ़े: वन डे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज़ों की तरफ से खेली गयी तीन सबसे तेज़ पारियां
अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से क्रिकेट को एक नई दिशा देने वाले दिग्गज भारतीय बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने एकदिवसीय क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। वेस्टइंडीज के विरुद्ध साल 2011 में इंदौर के मैदान पर सहवाग ने 149 गेंदों में 146.97 की स्ट्राइक रेट से 219 रन बनाए थे। वीरेंद्र सहवाग की इस पारी में 25 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल थे। वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए खेले 251 वनडे मैचों की 245 पारियों में 35.05 की औसत से 8273 रन बनाये हैं। वनडे क्रिकेट में सहवाग के नाम एक दोहरा शतक सहित 15 शतकीय और 38 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।
क्रिकेट इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों में से एक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम एक दिवसीय क्रिकेट की चौथी सबसे तेज़ पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। ज़िम्बावे के खिलाफ कैनबरा के मैदान पर साल 2015 के वनडे विश्वकप में खेली गयी इस पारी में गेल ने 147 गेंदों में 10 चौके और 16 गगनचुम्बी छक्कों की मदद से 215 रन बनाये थे, इस पारी के दौरान गेल का स्ट्राइक रेट 146. 25 रहा। क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए खेले 301 एकदिवसीय मैचों की 294 परियों में 37.83 की औसत से 10480 रन बनाए हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम एक दोहरा शतक सहित 25 शतकीय और 54 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।
पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ फ़खर जमान के नाम वनडे क्रिकेट की पाँचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड दर्ज है। साल 2018 में ज़िम्बावे के बुलावायो के मैदान पर इस पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ने मेजबान टीम ज़िम्बावे के विरुद्ध 156 गेंदों में 24 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 210 रनों की पारी खेली थी, इस पारी के दौरान फ़खर ज़मान का स्ट्राइक रेट 134. 61 का रहा। फखर ज़मान ने पकिस्तान के लिए खेले 62 वनडे मैचों की 62 पारियों में 45.31 की औसत से 2628 रन बनाये हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में फखर जमान के बल्ले से एक दोहरा शतक सहित 7 शतकीय और 14 अर्धशतकीय पारियां निकलीं हैं।
यह भी पढ़े: सारा अली खान के साथ संबंध पर क्रिकेटर शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ी, दिया बड़ा हिंट
* रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल और फखर जमान वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे हैं जिसकी वजह से उनके आंकड़ों में इजाफा हो सकता है।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…