Image Source - Instagram@sakshisingh_r
Sakshi Dhoni Pink Lehenga Viral Photos: सोशल मीडिया में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बहुत ही एक्टिव नजर आती हैं। अपने फैंस के साथ साक्षी हमेशा अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करके जुड़ी रहती हैं।
हाल ही में पति महेंद्र सिंह धोनी के साथ साक्षी धोनी मुम्बई में अपने दोस्त की शादी में पहुंची हुई थीं। सोशल मीडिया में यहां की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। इसमें साक्षी पिंक लहंगा(Sakshi Dhoni Pink Lehenga Viral Photos) पहनी हुई दिखीं, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था। महेंद्र सिंह धोनी भी नारंगी रंग के कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आ रहे थे।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साक्षी धोनी ने कई वीडियोज शेयर किए हैं। अपने ऐसे ही एक वीडियो में साक्षी को पिंक लहंगा और दुपट्टा पहने हुए बड़े ही क्यूट अंदाज में पोज देते हुए देखा जा रहा है। साक्षी धोनी के इस वीडियो पर उनके फैंस फिदा हो गए हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अब तक 6 लाख से भी अधिक लाइक साक्षी के इस वीडियो को मिल चुके हैं।
एक तस्वीर भी साक्षी की दिखी है, जिसमें उन्होंने गॉगल्स लगाए हुए हैं और स्वैग में पोज देती हुई दिख रही हैं। अपने दोस्त की शादी की कई तस्वीरों को भी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिन्हें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि शादी में उन्होंने खूब मस्ती की है।
यह भी पढ़े
इंस्टाग्राम पर साक्षी धोनी के 44 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स हैं। गौरतलब है कि 19 नवंबर, 1988 को गुवाहाटी में साक्षी धोनी का जन्म हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई, 2010 को हुई थी। इनकी जीवा नाम की एक बेटी भी है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…