क्रिकेट

एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं शिखर धवन

Shikhar Dhawan likely to lead Team India in Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सितंबर अक्टूबर के महीने में होने वाले एशियाई खेलों में अपनी पुरुष और महिला टीम को भेजने का फैसला किया है। इस मल्टी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के दौरान वनडे विश्वकप होने की वजह से बीसीसीआई हांगझू के लिए पुरुषों की बी टीम और महिलाओं की ए टीम को भेजने का निर्णय ले सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुरुषों की टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज़ शिखर धवन को दी जा सकती है। एशियाई खेलों में आखिरी बार क्रिकेट के मुकाबले नौ साल पहले 2014 में खेले गए थे और उस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने भाग नहीं लिया था।

भारत की कप्तानी कर चुके हैं शिखर धवन(Shikhar Dhawan likely to lead Team India in Asian Games 2023)

शिखर धवन ने इससे पहले भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें पहली बार 2021 में श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी 20 की कप्तानी दी गयी थी। इसके अलावा जुलाई 2022 में भी उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गयी वनडे सीरीज के लिए बतौर कप्तान चुना गया था। शिखर धवन आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago