Smriti Mandhana Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी, नेशनल क्रश ऑफ़ इंडिया के नाम से विश्व में प्रसिद्ध स्मृति मंधाना आज महिला क्रिकेट की दुनिया में जाना पहचाना चेहरा हैं। स्मृति अपनी बल्लेबाज़ी में आक्रामकता और संयम का भरपूर इस्तेमाल करती हैं। वर्तमान समय में स्मृति मंधाना की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों में की जाती है। स्मृति ने हाल ही में अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेली हैं। अपने अभी तक के अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में स्मृति ने अपने नाम बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं। आज के इस लेख में हम आपको भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के करियर के बारे में बताएँगे।
FORMAT | Mat | Inns | Runs | HS | Ave | SR | 100s | 50s |
TEST | 4 | 7 | 325 | 127 | 46.42 | 52.58 | 1 | 2 |
ODI | 77 | 77 | 3073 | 135 | 43.28 | 83.91 | 5 | 25 |
T20I | 102 | 98 | 2437 | 86 | 27.38 | 123.01 | 0 | 18 |
बाएं हाथ की इस महिला बल्लेबाज़ ने भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू साल 2014 में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के विरुद्ध किया था। स्मृति मंधाना ने अपने टेस्ट कैरियर में अभी तक कुल 4 मैच ही खेली हैं। अपने खेले गए 4 टेस्ट मैचों की 7 पारियों में स्मृति मंधाना ने 46.42 के शानदार औसत से 325 रन बनाये हैं। टेस्ट क्रिकेट में स्मृति के नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं। टेस्ट में स्मृति का सर्वाधिक स्कोर 127 रन है। स्मृति ने टेस्ट कैरियर का एकमात्र शतक उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मारा था। स्मृति के नाम टेस्ट क्रिकेट की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी निभाने का रिकार्ड दर्ज है।
स्मृति मंधाना ने एक दिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण साल 2013 में अहमदाबाद के मैदान पर बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। स्मृति मंधाना ने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 77 एकदिवसीय मैच खेल चुकी हैं। एकदिवसीय करियर के 77 मैचों में स्मृति मंधाना के नाम 43.28 की शानदार औसत और 83.91 के स्ट्राइक रेट से 3073 रन दर्ज हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में स्मृति मंधाना के बल्ले से 5 शतकीय व 35 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में स्मृति का सर्वाधिक स्कोर 135 रन है। एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 5 शतक लगा कर स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। स्मृति मंधाना के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए महिला क्रिकेट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। स्मृति एक द्विपक्षीय सीरीज़ में 2 शतकीय पारी खेलने वाली 6वीं महिला क्रिकेटर हैं।
यह भी पढ़े : महिला क्रिकेट की दिग्गज गेंदबाज़ ने 20 साल बाद लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास
स्मृति मंधाना ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अपना पदार्पण साल 2013 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ वड़ोदरा में किया था। स्मृति मंधाना ने अभी तक अपने कैरियर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 102 मैचों की 98 पारियों में 27.38 की औसत और 123.01 की शानदार स्ट्राइक रेट से 2437 रन बनाये हैं। टी20 क्रिकेट में स्मृति मंधाना ने 18 अर्धशतकीय परियां खेली है और इनका सर्वाधिक स्कोर 86 रन है। महिला टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में 2437 रनों के साथ स्मृति मंधाना 9वें पायदान पर हैं। महिला क्रिकेट में 18 अर्धशतकों के साथ स्मृति टी20 क्रिकेट में ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले क्रिकेटरों की सूची में तीसरे नंबर पर है। 100 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाली स्मृति भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाली बल्लेबाज़ों की सूची में स्मृति 8वें नंबर पर हैं। स्मृति ने 2000 रन बनाने के लिए 84 पारियां खेली हैं।
स्मृति मंधाना वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम का नियमित हिस्सा हैं, अतः उनके आँकड़ों में इजाफ़ा हो सकता है।
यह भी पढ़े: ये हैं क्रिकेट इतिहास के सबसे बेस्ट फ़िनिशर
यह जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताइए और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाइये। हम इसी प्रकार से क्रिकेट से जुडी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…