क्रिकेट

विराट का मुरीद हुआ ये बांग्लादेशी खिलाड़ी, कहा- ‘कोहली को देखकर शर्म आती है मुझे’

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने बल्लेबाजी के अलावा फिटनेस की वजह से भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। जी हां, मैदान में अक्सर विराट कोहली की फिटनेस दिखाई देती है, जिसके लिए वे खूब पसीना बहाते हैं। उनकी ट्रेनिंग को लेकर अब एक बांग्लादेशी खिलाड़ी ने अपने दिल की बात कही है, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने विराट कोहली को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जब मैं उन्हें मैदान पर देखता हूं, तो मुझे शर्म आने लगती है, जिसके पीछे की वजह के बारे में भी उन्होंने बताया है। इतना ही नहीं, इकबाल ने विराट कोहली की जमकर तारीफ भी की।

कोहली को देखकर शर्म आती है मुझे- इकबाल after-seeing (After Seeing Virat Kohli Training Tamim Iqbal Was Ashamed)

बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने कहा कि मुझे यह बताने में बिल्कुल शर्म महसूस नहीं हो रही है कि मैंने जब दो-तीन साल पहले कोहली को जिम में और मैदान पर ट्रेनिंग करते देखा था, तो मुझे खुद पर शर्म आती थी, क्योंकि मेरी उम्र का खिलाड़ी फिट रहने के लिए कितनी मुश्किल ट्रेनिंग करता है। याद दिला दें कि विराट कोहली की फिटनेस की तो पूरी दुनिया दिवानी है।

विराट के मुरीद हुए इकबाल (Tamim Iqbal Confession on Virat Kohli)

Twitter

बांग्लादेशी खिलाड़ी ने आगे कहा कि विराट की सफलता का राज भी शायद उनकी फिटनेस है, क्योंकि वे मैदान में जमकर पसीना बहाते हैं। ऐसे में यदि मैं उनकी आधी मेहनत भी कर लूं, तो काफी बेहतर बन जाऊंगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली अपनी फिटनेस से बिल्कुल भी समझौता नहीं करते हैं।

हमारे खिलाड़ी भी फिटनेस पर दे रहे हैं ध्यान

इकबाल ने कहा कि विराट कोहली की फिटनेस से प्रभावित होकर हमारे खिलाड़ी भी अब फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं। साथ ही कहा कि भारत हमारा पड़ोसी देश है, तो उसके खिलाड़ियों का असर भी हमारे खिलाड़ियों पर देखने को मिल रहा है। बताते चलें कि भारतीय क्रिकेटर अपने फिटनेस का भरपूर ध्यान रखते हैं और वे मैदान में घंटों प्रैक्ट्रिस करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा जिम भी करते हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago