स्पोर्ट्स

96 साल की उम्र में हॉकी प्लेयर का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Balbir Singh Passed Away: देश के महान हॉकी खिलाड़ी 96 वर्षीय बलबीर सिंह का लंबी बीमारी की वजह से सोमवार को निधन हो गया। इस खिलाड़ी के निधन से पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया

पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पद्मश्री बलबीर सिंह जी को पूरा देश उनके बेहतरीन खेल के लिए हमेशा याद रखेगा। उन्होंने हमेशा देश को अपने खेल के माध्यम से गौरवांवित किया है और देश के लिए कई उपलब्धियां भी लेकर आए हैं।’ पीएम मोदी ने लिखा कि बलबीर सिंह एक शानदार हॉकी खिलाड़ी थे, इस बात में कोई संदेह नहीं है। साथ ही वे एक मेंटोर की भूमिका में भी सफल रहे।’ पीएम ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, ‘बलबीर सिंह जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूँ। उनके परिवार वालों के साथ साथ उनके शुभचिंतकों को मेरी संवेदनाएं।’

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी महान हॉकी खिलाड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गृहमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘पद्मश्री से सम्मानित महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जी के निधन से काफी दुखी हूँ। वे दुनिया के महानतम हॉकी खिलाड़ियों में से एक थे। बलबीर सिंह जी अपने हॉकी स्टिक से विश्व हॉकी पर एक अमिट छाप छोड़ गए।‘ गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि, ‘मैं भाग्यशाली हूँ कि मैं बलबीर सिंह जी से मिल सका था जो 3 बार के ओलम्पिक पदक विजेता थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार जनों के साथ हैं।’

8 मई से अस्पताल में थे भर्ती

Image Source: Indianexpress

गौरतलब हो कि, 8 मई से बलबीर सिंह की तबितय़ ठीक नहीं थी, उन्हें सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद बलबीर सिंह को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं उनका इलाज हो रहा था। बताया गया कि, बलबीर सिंह लगभग कोमा की स्थिति में थे। उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटीव आई थी।

यह भी पढ़े:

चलते चलते बता दें कि महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह 1948 लंदन ओलम्पिक, 1952 हेलसिंकी ओलम्पिक, 1956 मेलबर्न ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। ये भी बता दें कि, लगातार तीनों ओलम्पिक में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीते थे। यही नहीं, बलबीर सिंह 1956 के मेलबर्न ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी थे।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 day ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

3 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago