3 बार आई.पी.एल ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार भी सबसे पहले प्ले-ऑफ्स में जाने से सिर्फ एक जीत दूर है। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट में सबसे अच्छा रहा है। जब भी कोई सी.एस.के (CSK) की बात करता है, तो पहली बात जो किसी के दिमाग में आती है, वह यह है कि यह टीम कभी भी आई.पी.एल (इंडियन प्रीमियर लीग) पॉइंट टेबल में टॉप 4 में जगह बनाने से नहीं चूकी। ये अकेला तथ्य (Facts About CSK) ही नहीं है जो की इस टीम को ख़ास बनता है।
आई.पी.एल (IPL) 2011 में, सी.एस.के ने एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में अपने सभी मैच जीते थे, लीग के इतिहास में एक ही सीज़न में घरेलु मैच में 100% जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन गई। सीएसके ने उसी मैदान पर अपना दूसरा आई.पी.एल खिताब जीतने के लिए फाइनल भी जीता जो कि आरसीबी के खिलाफ था।
एमएस धोनी कि कप्तानी के अंतर्गत सी.एस.के के खिलाड़ियों का शांत स्वभाव रहता हैं। इसलिए, यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि सीएसके (CSK) ने एक टीम के रूप में सबसे ज्यादा फेयर प्ले अवार्ड जीते हैं। सी.एस.के ने यह पुरस्कार 6 बार जीता है। उन्होंने 2008, 2010, 2011, 2013, 2014 और 2015 में इसे जीता।
2018 तक सीएसके ने 148 मैच खेले थे, जिनमें से वह 90 मैच जीती थी। 2018 तक 61.56 का प्रभावशाली जीत प्रतिशत है। सीएसके के बाद इस दौड़ में मुंबई इंडियंस 57.01 की जीत प्रतिशत के साथ है। इसके अलावा, मुंबई ही ऐसी टीम है जिसके खिलाफ सीएसके की जीत प्रतिशत 50 से कम है।
सी.एस.के एकमात्र ऐसी टीम है जिसने आई.पी.एल ट्रॉफी को बरकरार रखा है। सी.एस.के ने अपना पहला खिताब 2010 में जीता जब उन्होंने डी.वाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराया। 2011 में, सी.एस.के ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर अपनी जीत को बरकरार रखा। अभी तक कोई भी टीम लगातार आई.पी.एल ट्रॉफी नहीं जीत पायी।
सी.एस.के ने अपने कप्तान एम.एस धोनी को बहुत अधिक श्रेय दिया। उन्हें फ्रेंचाइज़ी द्वारा 2008 की नीलामी में 1.5 मिलियन डालर में ख़रीदा गया था। 2019 आ गया और धोनी अभी भी टीम का नेतृत्व कर रहें है। और इस साल धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बने।
यह भी पढ़े: इन शानदार रेस्टोरेंट के मालिक है ये भारतीय क्रिकेटर। (Restaurants Owned By Indian Cricketers)
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…