Image Source: myKhel
List of all Team Captains in IPL 2023 In Hindi: आईपीएल का 16 वां सीजन इसी महीने 31 तारीख़ से प्रस्तावित है, इस सीजन का पहला मैच मौजूदा चैम्पियन गुजरात जाइंट्स और 4 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। आईपीएल शुरू होने के ठीक एक सप्ताह पहले ही सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने अपने अपने कप्तानों के नामों की घोषणा कर दी है। आज के इस लेख में हम आपको सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों के कप्तानों के बारे में सभी जानकारियां विस्तार से देंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के पास साल 2008 से है। साल 2022 में धोनी ने शुरुआती 8 मैचों की कप्तानी नहीं की थी लेकिन उसके बाद से वो नियमित एक कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस ने साल 2013 के आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा को कप्तान नियुक्त किया था। 2013 से लेकर अभी तक रोहित ही मुंबई की कमान संभाल रहे हैं।
इस साल ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद दिल्ली की कमान डेविड वार्नर के हाथों में सौंपी गयी है। वार्नर ने इसके पहले सन राइजर्स हैदराबाद की कमान संभाली थी।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के मैनेजमेंट ने टीम की कमान के एल राहुल के हाथों में सौंपी है। लखनऊ की कप्तानी करने से पहले राहुल पंजाब किंग्स की कमान संभाल चुके हैं।
पिछले साल रनर अप रही राजस्थान की कप्तानी इस साल भी संजू सैमसन को सौंपी गयी है।
विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मैनजेमेंट ने टीम की कमान फॉफ डु प्लेसिस को सौंपी थी।
अपने पहले ही सीजन में बतौर कप्तान टीम को ट्रॉफी जिताने वाले हार्दिक पांड्या इस साल भी गुजरात जाइंट्स की कमान संभाल रहे हैं।
पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट ने इस साल अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
शाहरुख़ खान की मालिकाना हक़ वाली आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में नितीश राणा तो टीम का कप्तान नियुक्त किया है। बतौर कप्तान आईपीएल में नितीश का यह पहला सीजन है।
केन विलियमसन को रिलीज करने के बाद सन राइजर्स हैदराबाद की मैनेजमेंट ने एडेन मार्करम को कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। बतौर कप्तान आईपीएल में एडेन मार्करम का यह पहला सीजन है।
तो यह थे सभी आईपीएल टीमों के कप्तान।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…