IPL

कौन है आईपीएल का सिक्सर किंग ? आइये जानते हैं आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में।

Most Sixes in IPL History In Hindi: आधुनिक क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज़ की काबिलियत उसके छक्के लगाने की कला से आंकी जाती है। अगर बात आईपीएल जैसे मेजर टूर्नामेंट की आ जाये तो इनमें बल्लेबाज़ों को छक्के लगाने कि कला अधिक निपुण होने की आवश्यकता होती है। अगर किसी बल्लेबाज़ के पास छक्के लगाने की कला मौजूद है तो वह बाकि बल्लेबाज़ों की तुलना में गेंदबाज़ों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। टी 20 क्रिकेट में छक्कों का महत्त्व तो और बढ़ जाता है क्योंकि इसके बाद गेंद और रनों के बीच बड़ा अंतर आ जाता है। आईपीएल के अंदर बहुत से बल्लेबाज़ों ने रनों के पहाड़ बनाये हैं और इन रनों के पीछे उनके द्वारा लगाए गए छक्कों का बड़ा योगदान होता है।

आज के इस लेख में भी हम आपको छक्कों से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं, आज हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे।

कायरन पोलार्ड

टी20 क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज़ों में शुमार कायरन पोलार्ड अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान लम्बे लम्बे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं। कायरन पोलार्ड आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं। कायरन पोलार्ड ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 189 मैचों की 171 पारियों में 28.67 की औसत और 147.32 के शानदार स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाये हैं, इस दौरान आईपीएल में कायरन पोलार्ड के बल्ले से 16 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं और इनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 87 रन है। आईपीएल क्रिकेट में कायरन पोलार्ड के नाम 223 छक्के दर्ज हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल क्रिकेट के खेल में भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की तरह ही किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 234 मैचों की 206 पारियों में 39.19 की बेहतरीन औसत और 135.19 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाये हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं और इनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। आईपीएल क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के नाम 229 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा

आईपीएल क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ों में से एक रोहित शर्मा फ्रेंचाइजी क्रिकेट के माहिर खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे पायदान पर हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 227 मैचों की 222 पारियों में 30.30 की औसत और 129.89 के स्ट्राइक रेट से 5879 रन बनाये हैं। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से आईपीएल में 1 शतकीय और 40 अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं और इनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 109 रन है। आईपीएल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम 240 छक्के दर्ज हैं।

एबी डीविलियर्स

मिस्टर 360′ के नाम से पूरे विश्व में मशहूर एबी डीविलियर्स मैदान के अंदर अपनी अजीबोग़रीब शॉट सलेक्शन के लिए पूरे विश्व में मशहूर हैं। एबी डीविलियर्स की गिनती उनके समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में की जाती थी। एबी डीविलियर्स आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं। एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 184 मैचों की 170 पारियों में 39.70 की बेहतरीन औसत और 151.68 के विध्वंसक स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाये हैं। इस दौरान एबी डीविलियर्स के बल्ले से 3 शतकीय और 40 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं और इनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 133 रन है। आईपीएल क्रिकेट में एबी डीविलियर्स के नाम 251 छक्के दर्ज हैं।

क्रिस गेल

अगर बात चल रही हो आईपीएल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने कि और उसमें “यूनिवर्सल बॉस” के नाम से पूरे विश्व में मशहूर क्रिस गेल का मान न हो तो बात कुछ अधूरी सी लगती है। गेंदबाज़ों के अनुसार क्रिस गेल आईपीएल इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ हैं। क्रिस गेल आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ हैं। क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 142 मैचों की 141 पारियों में 39.72 की शानदार औसत और 148.96 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाये हैं। इस दौरान क्रिस गेल के बल्ले से 6 शतकीय और 31 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं और इनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 175 रन है। आईपीएल में क्रिष गेल के नाम सर्वाधिक 357 छक्के दर्ज हैं।

तो यह आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

6 hours ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

3 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

3 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

3 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago