Stadium Schedule For ODI World Cup In Hindi: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के द्वारा साल 1975 से प्रत्येक 4 वर्षों के बाद विश्वकप का आयोजन कराया जाता है। साल 1975 के विश्वकप का आयोजन इंग्लैण्ड में किया गया था, तब से लेकर अभी तक में 12 बार विश्वकप का आयोजन किया जा चुका है। वनडे का 13 वां विश्वकप इसी साल अक्टूबर के महीने में भारत में आयोजित होगा। विश्वकप की मेज़बानी को लेकर बीसीसीआई ने अपनी तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं और जिन मैदानों पर विश्वकप के मैच खेले जायेंगे उनकी घोषणाएं भी कर दी गयी है। आइये जानते हैं बीसीसीआई के द्वारा जारी किये बयान में किन मैदानों का नाम आया है।
बेंगलुरु में स्थित इस ख़ूबसूरत मैदान की दर्शक क्षमता करीब 40 हज़ार है।
मुंबई में तीन अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम हैं और बीसीसीआई के द्वारा किसी भी स्टेडियम का नाम नहीं लिया गया है। अतः यह माना जा रहा है कि वानखेड़े, बेब्रोन और डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में से किसी एक का चुनाव हो सकता है।
कोलकाता के इस शानदार क्रिकेट स्टेडियम को बैटिंग पैराडाइज माना जाता है। इस खूबसूरत स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 66 हज़ार है।
इस ऐतिहासिक मैदान को पहले फिरोज शाह कोटला के नाम से जाना जाता था। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 42 हज़ार है।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम की गिनती सर्वश्रेष्ठ मैदानों में की जाती है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 40 हज़ार है।
हिमालय की मनमोहक वादियों में स्थित इस स्टेडियम की ख़ूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 23 हज़ार है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम आधिकारिक तौर पर डॉ भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता है। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 50 हज़ार है।
राजीव गाँधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ी के लिए शानदार मानी जाती है और इस खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 55 हज़ार है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम गोमती नदी के किनारे बना हुआ है और इस स्टेडियम का नजारा भी बहुत शानदार है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 50 हज़ार है।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम गुजरात के राजकोट शहर में स्थित है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 29 हज़ार है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्थित होल्कर स्टेडियम की गिनती सबसे छोटे खेल मैदानों में की जाती है। इस मैदान की दर्शक क्षमता करीब 30 हज़ार है।
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, क्रिकेट का सबसे बड़ा खेल मैदान है और इसकी दर्शक क्षमता करीब 1 लाख 32 हज़ार है।
मोहाली के मैदान को जिसने 2011 के सेमीफइनल में भारत बनाम पाकिस्तान और 2016 के टी20 विश्वकप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के क्वार्टर फाइनल मैच की मेजबानी की थी उसे इस बार पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…