Virat Kohli Tribute to Maharashtra Police: भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के केस इस समय महाराष्ट्र में हैं। कोरोना से लोगों को बचाने में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही साथ महाराष्ट्र पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य में लॉकडाउन का पालन किया जाए इसके लिए महाराष्ट्र पुलिस काफी सजग है। कर्मठ महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की फोटो चेंज की है। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला और क्यों इस खबर को इतनी तूल दी जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल का डिस्प्ले इमेज महाराष्ट्र पुलिस का लोगो लगाया है। यदि आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने जरूर देखा होगा। विराट कोहली के साथ ही महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में अन्य सेलेब्रटीज ने भी अपनी डिस्प्ले इमेज चेंज की है। इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ ने भी कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र पुलिस के कर्मठ पुलिस बल जो जनता की सेवा में 24 घंटे लगे रहते हैं, उनके सम्मान में अपनी डिस्प्ले इमेज चेंज की है। देखा जाए तो, इन सेलेब्रिटीज के ये छोटे कदम भी पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के काम आते हैं।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपनी डिस्प्ले इमेज में महाराष्ट्र पुलिस का लोगों लगाने के साथ ही लिखा है कि, “ महाराष्ट्र पुलिस विभिन्न प्रकार के आपदा, आतकंवादी हमले और मुश्किल की घड़ी में मुंबई वासियों के लिए डटकर खड़े रहते हैं, आज कोरोना से चल रही इस जंग में भी उनका नेतृत्व किसी योद्धा से कम नहीं है। इसलिए उनके सम्मान में मैं अपनी डिस्प्ले इमेज को महाराष्ट्र पुलिस के लोगों के रूप में बदल रहा हूँ, आप सबों से भी मेरा अनुरोध है कि, उन्हें सम्मान देने के तौर पर अपनी डिस्प्ले इमेज चेंज करें।” जानकारी हो कि, विराट और अनुष्का दोनों की मुंबई पुलिस के सम्मान में अपना योगदान देने से कभी नहीं चूकते। बीते दिनों ही अनुष्का शर्मा ने मुंबई पुलिस वेलफेयर फण्ड में पांच लाख की राशि जमा की थी। अनुष्का के इस योगदान को मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने बेहद सराहा था और ट्विटर पर ट्वीट कर उनके इस काम की तारीफ भी की थी।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…