आज का दौर स्मार्टफोन का दौर है। फ़ोन्स में बाकी फीचर के साथ एक फीचर और भी आता है, और वह है मोबाइल में गेम का फीचर। मोबाइल में गेम खेलना किसे पसंद नहीं होता। और अगर वो फ्री हो तो सोने पे सुहागा। पिछले कुछ बीते वर्षों में गेमिंग की दुनिया में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस बात का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है की पूरी दुनिया में भारत गेम खेलने के मामले में पाचवे स्थान पर आता है। इनमें से सबसे मशहूर गेम है पबजी। यह गेम कुछ ही सालो में काफी मशहूर हो चूका है। आज हम कुछ ऐसी ही गेम (Best Free mobile games) के बारे में बताने जा रहे है।
पबजी पहली बार 23 मार्च 2017 को लांच की गयी थी। इसे एक कोरियाई कंपनी ब्लूहोल ने डिज़ाइन किया है। यह गेम बहुत कम समय में मशहूर हो गयी है। इस गेम के चर्चे भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। इस गेम की प्रसिद्धि का मुख्य कारण है, इसके बेहतरीन ग्राफ़िक्स। इस गेम को खेलना बेहद ही आसान है। इस गेम में जितने के लिए आपको गेम में आखरी तक बने रहना पड़ेगा। इस गेम को आप फ्री में गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस गेम को खेलने के लिए आपके फ़ोन में प्रयाप्त रैम और स्टोरेज होनी चाहिए।
गेम की आवश्यकताएं ?
HQ ट्रिविया एक बेहतरीन गेम है। यह एक ऑनलाइन गेम है। इस गेम में आपके सामान्य ज्ञान कि परीक्षा ली जाती है। इस गेम में 12 सवाल दिए जाते है। जो सबसे ज्यादा सवालों के सही जवाब देगा, उसे उतने ज्यादा पॉइंट्स मिलते रहेंगे। बाद में आप अपने कमाए पायंट्स को राशि में बदल सकते है। यही नहीं आप अपनी जीती माजूदा राशि को दोस्तों में भी बात सकते है।
गेम की आवश्यकताएं ?
एस्फाल्ट एक बहुत ही पुरानी गेम है। एस्फाल्ट हमेशा से ही अपनी नयी गेम्स के अपडेट के लिए मशहूर है। एस्फाल्ट के सारी गेम कार रेसिंग वाली ही होती है। इन में से सबसे मशहूर वर्शन एस्फाल्ट 9 का ही है। यह एक ऑनलाइन गेम है। इसके लिए आपको बहुत ही स्ट्रांग इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होगा। यह एक मल्टीप्लयेर गेम है। इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी खेल सकते है। इसे आप गूगल प्लेस्टोरे से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते है।
गेम की आवश्यकताएं ?
यह एक शूटिंग गेम है। यह भी एक मल्टी प्लेयर गेम है। इस गेम का थीम उस वक़्त का सेट किया गया गया है, जब टेक्नोलॉजी अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाती है। और पूरी धरती पर युद्ध का वातावरण फ़ैल जाते है। इस गेम के बहुत सारे लेवल है। जिसे आप जीत कर आगे उन्हें अनलॉक कर सकते है। यह भी एक ऑनलाइन गेम है, इसके लिए आपको स्ट्रांग इंटरनेट कनेक्शन चाहिए होगा।
गेम की आवश्यकताएं ?
एंग्री बर्ड्स काफी लोकप्रिय गेम है। इस गेम ने आते ही पूरी दुनिया मे हंगामा मचा दिया था। एंग्री बर्ड्स को खेलना बेहद ही आसान है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड मे खेल सकते है। एंग्री बर्ड्स के भी दो सीजन है। और हर सीजन मे काफी सारे लेवल्स होते है। यह गेम मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों के लिए उपलब्ध है।
गेम की आवश्यकताएं ?
इसके आलावा और भी काफी अच्छी गेम है (Best free mobile games) जैसे की लूडो किंग, कैंडी क्रश इत्यादि। यह सभी गेम एंड्राइड और आई.ओ.स दोनों में चलाई जा सकती है। इन सभी गेमों को अच्छे से खेलने के लिए कम से कम 2 जीबी रैम की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़े: PUBG क्या है? कैसे डाउनलोड करे और खेले?
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…