टेक्नोलॉजी

भारत में हॉटस्टार आमतः टीवी सीरियल्स, लाइव क्रिकेट, मूवीज देखने हेतु अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है।

Hotstar Kya Hai: हॉटस्टार(HOTSTAR) के बारे में तो आज कल हर कोई जनता है, और इसका इस्तेमाल भी लगभग सभी करते है। अगर आपको हॉटस्टार के बारे में नहीं पता तो यह लेख आप ही के लिए है, तथा इसे अंत तक अवश्य पढ़े। आपको हॉटस्टार से जुड़ी सारी जानकारियाँ आज हम इस लेख में बताने जा रहे है। इस लेख में आप जानेंगे कि हॉटस्टार क्या है(What is Hotstar in Hindi) और इसे कैसे इस्तेमाल करे?

हॉटस्टार एप अलग अलग प्लेटफार्म के लिए बनाया गया है, आप इसे वेब(Web), एंड्रॉइड(Android) और आईओएस (IOS) पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।भारत में हॉटस्टार आमतः टीवी सीरियल्स, लाइव क्रिकेट, मूवीज देखने हेतु अधिकतर इस्तेमाल किया जाता है।

हॉटस्टार क्या है(What is Hotstar in Hindi)

हॉटस्टार को 6 फ़रबरी 2015 को टीवी चैनल स्टार इंडिया (Star India) द्वारा लॉन्च किया गया था। यह एप बिलकुल मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसपर केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि 17 भाषाओ में लगभग 100000 घंटे का ड्रामा जैसे अलग अलग भाषाओ में मूवीज, टीवी सीरियल्स, लाइव क्रिकेट और भी बहुत कुछ उपलब्ध है। यदि हम इसके यूज़र्स की बात करे तो अभी इसके पास 400 मिलियन से अधिक यूज़र्स है तथा 100 से ज़्यादा विज्ञापनदाता है। इसे आप वेबसाइट पर अथवा एप पर इस्तेमाल कर सकते है।

हॉटस्टार का इस्तेमाल कैसे करे

हॉटस्टार का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यदि आप हॉटस्टार को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर देखना चाहते है तो आपको इसकी साइट खोलनी होगी (hotstar।com), और अगर आपके पास एंड्रॉइड मोबाइल है तो आप इसके एप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर के इस्टॉल करने के बाद इसका इस्तेमाल कर सकते है। यदि आप एक आईओएस (IOS) यूज़र हैं तो आप इसे अपने एप्सटोर से डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद आपको यहाँ पर अपने ईमेल आईडी से लोग इन करना होगा उसके पश्चात आप हर एक सीरियल्स एवं नयी फिल्मे फ्री में देख सकते है।

आप सोच रहे होंगे कि जहाँ टीवी पर कोई भी धारावाहिक देखने के लिए आपसे पैसे लिए जाते हैं तो यहाँ पर आपको हर चीज मुफ्त में क्यों दिखाई जा रही है। इसका एक सरल सा कारण है कि आज लगभग हर व्यक्ति के हाथो में मोबाइल है, तथा इसी कारण वह टीवी से अधिक मोबाइल पर अपना समय व्यतीत करते हैं। तो इसी कारण अपने हर एक नए धारावाहिक को जनता तक पहुँचाने हेतु इन कंपनियों ने अपना एक अलग अलग एप लॉन्च कर दिया है प्लेस्टोर पर। इसके इस्तेमाल के लिए आपके मोबाइल में या घर पर इंटरनेट का ही होना केवल आवश्यक है।
जिस प्रकार आप टीवी पर कोई मूवी अथवा धारावाहिक देख रहे होते हैं तो बीच बीच में विज्ञापन चलाये जाते है ठीक उसी प्रकार जब आप हॉटस्टार इस्तेमाल करेंगे तो वहाँ पर आपको कुछ विज्ञापन देखने को मिलेंगे और इसी विज्ञापन के ज़रिये वह कंपनी पैसा कमाती है इसीलिए वह अपने उपभोगता से पैसे नहीं लेते है। तो इसी प्रकार आप कोई भी धारावाहिक या फिल्म लाइव देख सकते हैं।

हर एक एप की तरह हॉटस्टार ने भी अपना सब्सक्रिप्शन फी तय कर रखा है जिसे हॉटस्टार वीआईपी (Hotstar VIP) के नाम से जाना जाता है , यह आपको तब देने होंगे जब आप कोई धारावाहिक टीवी पर आने से पहले या कोई भी नयी मूवी टीवी पर आने से पहले हॉटस्टार पर देखना चाहते है तो, किन्तु यह सब्सक्रिप्शन फी भी काफी कम रहता है टीवी के मुकाबले।

हॉटस्टार का फायदा

हॉटस्टार के कई सारे फायदे है जैसे कि आप कोई भी चीज देख रहे है तो आप उसे बीच में रोक कर कही भी जा सकते है या अपना कोई भी काम ख़तम करने के बाद वापस वही से देख सकते है। हॉटस्टार सदैव आपके नियंत्रण में रहता है, अर्थात आप जो देखना चाहते है वही देखेंगे। आप कोई भी नए धारावाहिक का नया एपिसोड टीवी पर आने से पहले ही देख पाएंगे हॉटस्टार पर। इस प्लेटफार्म पर हर महीने कई सारे नयी मूवीज अपलोड किये जाते है।इस लेख में हमने पूरी कोशिश करी है कि आपको हॉटस्टार के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा बता पाए, हमे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा तथा आप हॉटस्टार क्या है(What is Hotstar in Hindi) और इसे कैसे इस्तेमाल करते है ? इस बारे में बेहतर तरीके से जान पाए होंगे।

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Share
Published by
Kapil Chanderwal

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago