टेक्नोलॉजी

व्हाट्सऐप पर फेस लॉक कैसे लगाए (How to lock Whatsapp)?

व्हाट्सऐप पूरी दुनिया में मशहूर है। पूरी दुनिया में करीब इसके 65 मिलियन यूजर है। भारत में इसके करीब 200 मिलियन यूजर है। कुछ लोग अपनी प्राइवेसी को लेकर बहुत सतर्क रहते है खासकर अपने फ़ोन को लेकर। वह नहीं चाहते की उनके मैसेज कोई और पढ़े।

इसके लिए हम लोग अक्सर थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करते है। किन्तु अधिकतम ऐप ठीक से काम नहीं करती या वो इतनी अच्छी नहीं होती। लॉक की भी काफी तकनीक होते है, कुछ लोग फिंगरप्रिंट, पासवर्ड, पिन, या पैटर्न जैसी लॉकिंग तकनीक का इस्तेमाल करते है। यह तकनीक काफी पुरानी हो चुकी है। फ़ोन की सुरक्षा हेतु फेस अनलॉक का फीचर भी निकाला गया है।

फेस अनलॉक फीचर क्या है?

फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में होना अब एक आम बात हो गयी है। जब से आईफोन X में फिंगरप्रिंट की जगह फेस अनलॉक का फीचर आया है, तभी से यह फीचर काफी मशहूर है। फेस अनलॉक काफी अच्छा सिक्योरिटी फीचर है। जिस तरह फिंगरप्रिंट लॉक हमारे फिंगरप्रिंट के बिना फोन नहीं खुल सकता, उसी तरह यह भी हमारे फेस के बिना नहीं खुलेगा।

बहुत से फ़ोन में भी यह फीचर आ गया है, किन्तु यह इतना रिलाएबल और फ़ास्ट नहीं है। सैमसंग और आईफोन के आलावा किसी भी फ़ोन में यह फीचर अच्छा नहीं है।

व्हाट्सऐप पर फेस लॉक कैसे लगाए (How to lock whatsapp)?

आईफोन में यह फीचर पहले से ही इनस्टॉल कर दिया गया है। साथ ही कुछ मोबाइल कम्पनियो ने भी फेस अनलॉक का फीचर देना शुरू कर दिया है। किन्तु अब एंड्राइड यूजर भी इसका फायदा उठा सकते है। यह फीचर उन्ही मोबाइल डिवाइस में काम करेगा जिसका एंड्राइड वर्शन 5.0 से ज्यादा का होगा। साथ ही जिसका ऑपरेटिंग सिस्टम लाइनऐज का होगा।

यह फीचर आपके फ़ोन में फेस अनलॉक के नाम से नहीं बल्कि फेस ट्रस्टेड के नाम से होगा।

  • फेस उन लोकल फीचर को चालू करने के लिए पहले तो आपको अपने फ़ोन्स सेटिंग में जाना होगा। वहाँ पर “सिक्योरिटी” ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

    Squto

  • उसके बाद आपके सामने स्मार्ट लॉक का फीचर दिखाई देगा। उस ऑप्शन को दबाये।
  • उसके बाद आपको ट्रस्टेड फेस का फीचर दिख जायेगा। उस पर क्लिक करें।

    Squto

  • क्लिक करने के बाद वह आपको फीचर का इंट्रोडक्शन देगा। उसी स्क्रीन पर आपको “setup” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर आगे बड़े।

    TheCustomDroid

  • क्लिक करने के बाद आप “next ” का बटन दबाये, उसके बाद “finish” का बटन भी दबाये।
  • फिर वह आपसे आपका चेहरा रजिस्टर्ड करने को कहेगा। अब आप अपने चेहरे को कैमरे के सामने लाये। इसके बाद आपका चेहरा फ़ोन में सेव हो जायेगा।आप यह लॉक बाकि ऐप पर भी लगा सकते है, जैसे कि व्हाट्सऐप पर।

अब आपका फेस अनलॉक फीचर ऐड हो जायेगा। अब आप अपने चेहरे से अपने फ़ोन को अनलॉक कर सकते है। हालाँकि यह फीचर आईफोन जितना तेज़ नहीं है। यह फीचर सभी फ़ोन में काम नहीं करता। इसके लिए आप थर्ड पार्टी ऐप का उपयोग भी कर सकते है।

इन सब में से “face unlock” नाम की ऐप काफी अच्छी है। इसे आप गूगल प्लेस्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है। वही कुछ ऐप ऐसी भी है जो आपके फ़ोन को स्लो कर सकती है। फेस अनलॉक एक बेहतर सिक्योरिटी फीचर है। आशा करते है कि भविष्ये में यह फीचर सभी फ़ोन में उपलब्ध हो जायेगा।

Facebook Comments
Gaurav Thakur

Share
Published by
Gaurav Thakur

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago