टेक्नोलॉजी

60 सेकेंड के अंदर फोटो का बदल सकते हैं बैकग्राउंड….बस इस वेबसाइट का करना होगा इस्तेमाल (Photo Background Remove Tool)

Photo Background Remove Tool: कई बार ऐसा होता है कि हमारी फोटो तो बहुत अच्छी आ जाती है लेकिन हमें उस तस्वीर का बैकग्राउंड (Image Background) पसंद नहीं आता। हालांकि बैकग्राउंड बदलने के ऑप्शन तो बहुत हैं लेकिन वो तरीके झंझट भरे भी हैं। तमाम ऐसे ऐप्स और फोटोशॉप (Photoshop) ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन इन टूल्स पर यूजर्स को काफी मेहनत करना होती है। जैसे बैकग्राउंड रिमूव करने के लिए बारीकी से ध्यान रखना पड़ता है। इसमें होता है ये कि कई बार फोटो में मौजूद महत्वपूर्ण लोग भी एडिट हो जाते हैं या मजबूरन करने पड़ते हैं। ऐसे में हम आपको आज ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जो आपकी इस मेहनत को आसान कर देगा। महज़ 60 सेकेंड में इस तरीके से आप अपने फोटो से बैकग्राउंट तो हटा ही पाएंगे साथ ही मनचाहे बैकग्राउंड के साथ उसे और सुंदर भी बना सकते हैं।

वेबसाइट का करना होगा इस्तेमाल

bhaskar

मिनटों में बैकग्राउंड हटाना चाहते हैं तो हम आपको तरीका बता देंगे और इसके लिए आपको सबसे पहले एक वेबसाइट को ओपन करना होगा। ये वेबसाइट है – www.remove.bg इस वेबसाइट को ओपन करते ही आप अपनी फोटो को कुछ ही मिनटों में एडिट कर सकेंगे। चलिए अब आपको विस्तार से इसका तरीका समझा देते हैं।

ऐसे करें वेबसाइट से टूल का इस्तेमाल

  • सबसे पहले www.remove.bg वेबसाइट को ओपन करें।
bhaskar
  • यहां आपको फोटो अपलोड करने का ऑप्शन नज़र आएगा। जिस फोटो का बैकग्राउंड हटाना है इसे यहां अपलोड करें।
bhaskar
  • यदि आप कोई फोटो अपनी किसी वेबसाइट से ले रहे हैं तो उसका URL यहां ऐड कर सकते हैं
bhaskar
  • और अगर कोई अन्य फोटो करना चाहते हैं एडिट तो उसे अपलोड करें।
  • जैसे ही फोटो अपलोड होगा उसके कुछ ही 2 सेकंड में ही उसका बैकग्राउंड रिमूव हो जाएगा। और फोटो PNG में कनवर्ट हो जाएगी।
bhaskar
  • आप फोटो को प्रिव्यू साइज 613×408 या फिर फुल इमेज साइज में डाउनलोड कर सकते हैं।
Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago