टेक्नोलॉजी

सूरज की रोशनी से चलने वाली ट्राईसाइकिल पेश, 4 लोगों के बैठने की है जगह (Wello Electric Tricycle)

Wello Electric Tricycle: बीते हफ्ते ही कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो(CES 2020) ओर्गेनाइज़ किया गया जिसमें अलग अलग देशों की कंपनियों ने अपने अलग- अलग प्रोडक्ट्स को पेश किया और उनकी खासियत बताई। इस इवेंट में फ्रांस की कंपनी वैलो(Wello) ने भी एक खास प्रोडक्ट को मार्केट में उतारा है। वो है कम जगह घेरने वाली  ट्राइसाइकिल। जिसकी खासियत ये है कि ये ट्राईसाइकिल सूरज की रोशनी से चलती है। वज़न में हल्की और कम स्पेस लेने वाली ये ट्राईसाइकिल संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। सिर्फ यहीं नहीं माल ढुलाई के लिए भी ये बहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस ट्राईसाइकिल की खासियत

सौर ऊर्जा से चलने वाली ट्राईसाइकिल की खासियत

inceptive mind
  • इस ट्राईसाइकिल में सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की माइलेज मिलती है। यानि एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक का सफर तय किया जा सकता है। 
  • इस बाइक में स्टैंडर्ड बाइक की तरह कन्वेंशनल पैडल भी मिलते हैं। 
  • इस ट्राईसाइिल में रिचार्जेबल बैटरी और सोलर पैनल्स भी दिए गए हैं जो इस तिपहिया वाहन के छत पर लगाए जाते हैं। जिससे इसे सीधे सूरज की रोशनी मिलती है और इसे चार्जिंग सपोर्ट मिलता रहता है। 
  • इस ट्राईसाइकिल में चार लोगों के बैठने का स्पेस मौजूद है। जिसमें आगे एक व्यक्ति के और पीछे एक शख्स और दो बच्चों के बैठने की जगह मौजूद है। 
  • खास बात ये है कि इसमें जो सीट पीछे की तरफ लगी है उसे निकालकर इस साइकिल को कार्गो बाइक में भी कन्वर्ट किया जा सकता है। जिसमें 800 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
  • इस ट्राईसाइकिल में 80 किलो तक का भार ढोया जा सकता है। लिहाज़ा ये ट्राईसाइकिल माल ढुलाई के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
  • इस ट्राईसाइकिल की लंबाई 7.4 फीट है और चौड़ाई 2.7 फीट है। इसी खासियत के चलते ये संकरी और भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
Facebook Comments
Pooja Choudhary

Share
Published by
Pooja Choudhary

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

7 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago