टेक्नोलॉजी

इन व्हाट्सअप यूजर्स के लिए बुरी खबर, कल से बंद हो सकते हैं ये फीचर्स

WhatsApp New Privacy Policy 2021: भले ही व्हाट्सएप की तरफ से उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी, जो कि 15 मई से अस्तित्व में आने वाली थी, उसे टाल दिया गया है और इसे स्वीकार न करने वाले यूजर्स के अकाउंट अब डिलीट नहीं किए जाएंगे, लेकिन ऐसे यूजर्स के व्हाट्सएप को कंपनी कई तरह से सीमित करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से कई तरह के फीचर्स का इस्तेमाल करना व्हाट्सएप यूजर्स के लिए मुश्किल हो जाएगा।

नहीं इस्तेमाल कर पाएंगे ये फीचर्स(WhatsApp New Privacy Policy 2021)

कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप की नई पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने वाले यूजर्स न तो वीडियो और न ही ऑडियो कॉल कर पाएंगे और न ही वे इसे रिसीव कर पाएंगे। इतना ही नहीं जो मैसेज व्हाट्सएप यूजर्स के पास आएंगे, उन्हें पढ़ना और उनका जवाब देना भी उनके लिए संभव नहीं रह जाएगा।

नई प्राइवेसी पॉलिसी की शर्तें

दरअसल, व्हाट्सएप जो नई पॉलिसी लेकर आया है, उसके मुताबिक इसके उपयोगकर्ता यहां जो भी कंटेंट अपलोड करते हैं, भेजते हैं, प्राप्त करते हैं या सबमिट करते हैं, इन सभी का इस्तेमाल व्हाट्सएप कहीं पर भी कर सकता है। पहले कंपनी ने कहा था कि इसे स्वीकार नहीं करने वालों के अकाउंट को डिलीट कर दिया जाएगा, लेकिन अब कंपनी के कदम से यह प्रतीत होता है कि वह अपने यूजर्स को और अधिक समय देना चाह रहा है।

यह भी पढ़े

आता रहेगा रिमाइंडर

यूजर्स का व्हाट्सएप यूज करना सीमित जरूर हो जाएगा, लेकिन इस दौरान उन्हें व्हाट्सएप की नई गोपनीयता नीति के बारे में रिमाइंडर लगातार प्राप्त होते रहेंगे।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago