ट्रेवल

वेकेशन पर एक्सप्लोर करें साउथ इंडिया की इन खास जगहों को, देखिए और जानिए यहाँ के समृद्ध इतिहास को

Best Places To Visit In South India In Hindi: भारत को अनेकता में एकता का देश कहा जाता है और यह इकलौता ऐसा देश है जहां पर हर 200 किलोमीटर की दूरी को तय करने के बाद बोली और खाना बदल जाता है। चूंकि भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां बड़ा देश है और इसी वजह से यहाँ पर हर एक जगह पर अलग जलवायु रहती है। इसी विभिन्नता की वजह से ही विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा यहाँ बना रहता है। आज के इस लेख में हम आपको दक्षिण भारत की कुछ विशेष जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप इस वेकेशन पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

साउथ इंडिया की इन खास जगहों को करें एक्सप्लोर(Best Places To Visit In South India In Hindi)

1. कोयंबटूर

Image source: Travel Triangle

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाने वाला कोयंबटूर अपने कपड़ा उद्योग के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, दक्षिण भारत का यह खास हिल स्टेशन केरल-ऊटी मार्ग में पड़ता है। इस स्थान पर आप यहाँ के लोकप्रिय मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कोयंबटूर में आप मरुधमलाई, ध्यानलिंग, पेरुर पाटेश्वर मंदिर जैसे ऐतिहासिक स्थानों को देख सकते हैं।

2. कोच्चि

Image Source: Savaari

केरल के सबसे समृद्ध शहरों में से एक कोच्चि अपने समुद्री किनारे के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, इसके साथ ही यहाँ की संस्कृति और भोजन पूरी दुनिया में मशहूर है। कोच्चि में आप समुद्र किनारे बने हुए विशालकाय किलों को देखकर अपने मन को बहला सकते हैं। कोच्चि में आपको फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस चर्च जैसी ऐतिहासिक इमारतें और बीच देखने को मिलेंगे।

3. हम्पी

Inage Source: Wikipedia

हम्पी दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है और इसे भी यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज प्लेस की सूची में शामिल किया है। हम्पी में मौजूद कलाकृतियाँ आपको 15 वीं और 16 वीं शताब्दी की तरफ खींच ले जाती हैं और इसके अलावा यहाँ पर कई हिन्दू मंदिर भी स्थित है। हम्पी में विजया विठ्ठल मंदिर, अच्युतराय मंदिर, कदलेकलू गणेश मंदिर में द्रविड शैली का अच्छा उदाहरण देखने को मिलता है।

4. महाबलीपुरम

Image Source: Film Facilitation Office India

महाबलीपुरम पहले एक ऐतिहासिक बंदरगाह हुआ करता था और अब यह एक ऐतिहासिक धरोहर है जिसे साल 1984 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज प्लेस की सूची में शामिल किया था। महाबलीपुरम अपने शैल चित्रों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है और यहाँ पर पत्थर में की गई नक्काशी आपका मन मोह लेंगी। इसके अलावा महाबलीपुरम में कई ऐतिहासिक गुफा मंदिर भी हैं और सबका एक समृद्ध इतिहास है।

5. मैसूर

Image Source: Savaari

अपनी शाही विरासत को गोद में समेटे हुए मैसूर दक्षिण भारत का एक प्रमुख शहर है और विश्वभर में यह शहर अपने शाही स्मारकों और धरोहरों के लिए मशहूर है। मैसूर पूरी दुनिया में अपने मसालों के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ के मसाले पूरी दुनिया में एक्स्पोर्ट होते हैं। मैसूर में आप मैसूर का ऐतिहासिक किला,  मैसूर का चिड़ियाघर, जगनमोहन पैलेस और वेणुगोपाल स्वामी मंदिर जैसी ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Facebook Comments
Manu Verma

Share
Published by
Manu Verma

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

2 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

7 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

7 days ago