(Dalhousie Tourism Places) हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले का नाम आता है, चंबा जिले के खूबसूरत शहर में एक नाम डलहौजी का भी आता है। डलहौजी में इस वक्त ठंड के साथ यहां बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। पूरा डलहौजी बर्फ का चादर ओढ़े हुए है। डलहौजी में इस साल स्थानीय लोगों और पर्यटकों के चेहरे पर दोगुनी खुशी है। डलहौजी की सुंदरता को देवदार और चीड़ के पेड़ बढ़ाते हैं। यहां देश के सबसे बेस्ट बोर्डिंग स्कूल भी हैं।
डलहौजी को कुदरत ने प्राकृतिक खूबसूरती से सजाया है। यहां की खूबसूरती का दीदार करने लोग दूर- दराज से आते हैं। यहां घूमने के लिए हर साल हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं और यहां की हसीन वादियों का लुत्फ उठाते हैं।
सर्दियों के मौसम में घूमने का मजा दोगुना होता है। सर्दियों में ज्यादातर लोग क्रिसमस और नए साल पर घूमना पसंद करते हैं। अगर आपको पहाड़ वादियों और ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद है, तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां जाकर आप वहां की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं।
डलहौजी से महज चार किलोमीटर की दूरी पर यह गांव स्थित है। यहां भुलावनी माता का मंदिर है जिसके दर्शन करने लोग दूर-दराज से आते हैं।
यह स्थान डलहौजी से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर है यहां एक साथ बहती तीन नदियों का मेल देखने लोग आते है। सैलानियों के लिए यह जगह सबसे लोकप्रिय है।
यहां घूमने आने वाले लोग पहाड़ों के खूबसूरत नजारे जरूर देखते हैं।
सुभाष बावली- जीपीओ से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह पर लोग बर्फ से ढकी चोटियों को देखने आते हैं।
सतधारा- यहां के पानी से कई तरह के दवाई बनती है। इस पानी को लोग पवित्र पानी मानते है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…