ट्रेवल

वीकेंड पर कहाँ जाएं? दिल्ली के नज़दीकी फोर्ट

भारत में कुछ किलों में अभी भी उनका आकर्षण बरकरार है, क्योंकि उन्हें होटल और रिसॉर्ट्स में परिवर्तित कर दिया गया है। एक वास्तविक किले में शाही जीवन जीने से ज्यादा रोमांचक और क्या होगा? यह एक बेहद ख़ास अनुभव होगा।

ये सब दिल्ली के बेहद नज़दीक हैं और इनमे एक बार तो ज़रूर जाना चाहिए। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? एक वीकेंड  घूमने का प्लान बनाएं और राजा की तरह जीवन जीएं।

1. दाधिकर फोर्ट

दाधिकर किला नवीं शताब्दी में राजा चंद द्वारा अरावली पहाड़ियों के बीच बनवाया गया था। विरासत और इतिहास के हजारों वर्षों से पूरी तरह से बहाल, इसे एक होटल में बदल दिया गया, जहां आप कमरे और तंबू किराए पर ले सकते हैं। महल में एक ‘पिक और ड्रॉप’ सेवा है जो कि अपने मेहमानों को आरामदायक अनुभव करवाती है। दिल्ली से यहां पहुंचने में आपको लगभग 3.5 घंटे लगेंगे।

2. अलसीसर महल – शेखावती

यह किला अलसीसर के ठाकुरों का निवास हुआ करता था। अलसीसर महल सिल्क रूट पर स्थित है। इस जगह के मन लुभाने वाला दृश्य और यहाँ के जीवंत रंग आपको अपने गौरवशाली इतिहास से रूबरू करवाएंगे। मरुस्थलों से घिरा हुआ यह किला आपको कुछ सबसे अद्भुत नज़ारे दिखा सकता है। आप ‘रानी सती’ मंदिर भी जा सकते हैं। आप लगभग पांच घंटों में यहां तक ​​पहुंच सकते हैं।

3. ऊंचागाओं किला

1800 के दशक के आरंभ में राजा सुरेंद्र पाल सिंह ने किले का निर्माण करवाया। अब इसे एक लुभावने रिज़ॉर्ट में बदल दिया गया है। आप यहां बहुत सी चीजें कर सकते हैं जिसमें डॉल्फ़िन साइटिंग, गोल्फ़िंग, घुड़सवारी और बैल गाड़ी की सवारी शामिल है। आप इस रिसॉर्ट के नजदीक अवंतिका देवी के मंदिर जा सकते हैं। यहाँ आपको नौका सवारी और ट्रेक बुक करने की लक्जरी भी प्रदान होगी। इस बेहद सुन्दर जगह तक पहुँचने  के लिए लगभग ढाई घंटे लगेंगे।

यह भी पढ़े – अगर आप उत्तर भारत मे घूमने के बारे मे सोच रहे है तो यहाँ पर जाना ना भूले

4. द हिल फोर्ट

यह सबसे लोकप्रिय ‘नीमराना होटल’ में से एक के अंतर्गत आता है। जंगल के बीच बना ये किला चौदहवी शताब्दी में बना था। सरिस्का के पक्षी यहाँ का मुख्य आकर्षण हैं। यहाँ रहते हुए आप कंकवारी किले, जयसमंद झील, तलवारिक हॉट स्प्रिंग्स और नीलकंठ मंदिरों का दौरा कर सकते हैं।

5. तिजारा फोर्ट पैलेस

यह जगह अपने इतिहास की सुंदरता को दर्शाती। यहाँ राजपूताना और अफगानी वास्तुकला का सुंदर मिश्रण है। इस किले को दो हिस्सों-  रानी महल और मर्दाना महल में बांटा गया है। इस किले का विचित्र आर्टवर्क शानदार है।

यहाँ बिताया गया समय आपके दिमाग को तरो-ताज़ा कर देगा और आपको अपने गौरवपूर्ण इतिहास का महसूस करवाएगा। यहाँ पहुंचना बेहद ही आसान है और अपना वीकेंड यहाँ बहुत अच्छे से मन सकते हैं।
तो देर किस बात की ? जल्द ही अपने बैग पैक कीजिये और इन् फोर्ट्स में रहने का लुत्फ़ उठाईये।

Facebook Comments
Team Rapid

Share
Published by
Team Rapid

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

6 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

1 week ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago