Image Source: HerZindagi
Haunted Places In Madhya Pradesh In Hindi: मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित है इसिलए इसे ह्रदय प्रदेश के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से मध्यप्रदेश धनी प्रदेश है, यहाँ पर आपको वन अभ्यारण से लेकर सुंदर किले और झीलें देखने को मिलेंगी। यहाँ की स्थापत्य कला में बौद्ध, मुगल और गुप्त वंश की झलक देखने को मिलेगी। लेकिन आप यह कभी नहीं सोच सकते हैं कि इतने खूबसूरत से प्रदेश में आपको डरावनी जगहें भी देखने को मिल सकती हैं।
आप सुनकर भले ही हैरान हों लेकिन यही हक़ीक़त है, इस प्रदेश में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जहाँ पर जाने से आपको किसी रहस्यमयी ताकत का अंदाजा होगा और आप दोबारा फिर कभी उस स्थान पर जाने की हिम्मत नहीं करेंगे। आज के इस लेख में हम आपको मध्यप्रदेश की कुछ ऐसी ही डरावनी जगहों के बारे में बताएंगे।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रोफेशर कॉलोनी में स्थित एक बंगला ‘भूत बंगला’ के नाम से जाना जाता है। यहाँ के निवासी रात तो क्या दिन के समय में भी इस बंगले के करीब से भी नहीं गुजरते हैं। पिछले कई दशकों से यह बंगला वीरान पड़ा हुआ है। इस बंगले में कई बार लोगों की खूनी लाशें पड़ी हुई मिली हैं। हालांकि आज तक इन लाशों के पीछे की सच्चाई का पता नहीं चला है। यहाँ के निवासी कहते हैं कि बंगले के अंदर मौजूद भूत प्रेत ही लोगों का खून करते हैं। लंबे समय से आ रही शिकायतों को नजर में रखते हुए प्रशासन से इस बंगले को जमींदोज कर दिया है लेकिन अभी भी लोग यहाँ से गुजरने की बात को सोच कर ही सहम जाते हैं।
इंदौर के एमजी रोड पर स्थित एम्प्टी बिल्डिंग को भूतिया बिल्डिंग के नाम से जाना जाता है। इस बिल्डिंग के बारे में कहा जाता है कि इस बिल्डिंग की छत से कूदकर एक महिला ने जान दी थी। महिला की मौत के बाद से इस इलाके में कई बार असामान्य गतिविधियां होते देखी गयी। ऐसी परिस्थिति में बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोगों ने एक एक करके अपना घर छोड़ दिया। इस बिल्डिंग के बारे में लोगों के मन में इतना खौफ व्याप्त है कि शहर के सबसे पॉश इलाके में स्थित होने के बावजूद कोई भी खरीददार इसे खरीदने के लिए तैयार नहीं होता है।
गुना के देलवी कॉलोनी में स्थिति प्रसिद्ध थॉमस चर्च अपनी अनहोनी घटनाओं की वजह से अक्सर ही सुर्खियों में बना रहता है। थॉमस चर्च के बारे में यह कहा जाता है कि यहाँ से अक्सर ही किसी छोटे बच्चे के रोने की अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। रोते हुए बच्चे की आवाजें सुनने के बाद स्थानीय लोगों में डर बैठता गया और एक समय ऐसा आया जब स्थानीय रहवासियों के द्वारा चर्च को जला दिया गया था। तब से यह चर्च पूरी तरह से खाली पड़ा हुआ है लेकिन आज भी जो इस चर्च को देखता है तो उसकी रूह कांप उठती है।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ‘शिवपुरी का किला’ काफी डरावना किला है। यहाँ पर रात तो क्या दिन में अकेले जाने से लोगों की रूह कांप उठती है। यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में रात के समय भूतों की महफ़िल सजती है। दरअसल, बात यह है कि करीब 2000 साल पहले इस किले में वीर खांडेराव नामक राजा रहता था और उस राजा को कुमारी नर्तकियों का नृत्य देखना बेहद पसंद था। राज दरबार में नियमित राजा की महफ़िल सजती थी और नर्तकियों के नृत्य का आनंद उठाया जाता था। इसीलिए माना जाता है कि आज भी रात के समय राजदरबार लगती है और महफ़िल का आयोजन किया जाता है।
तो यह थी मध्यप्रदेश की डरावनी जगहें।(Haunted Places In Madhya Pradesh In Hindi)
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…