6 Most Popular Shopping Places in Rishikesh In Hindi: ऋषिकेश का नाम सुनकर तीर्थस्थलों की याद आने लगती है। यहां लोग मंदिरों और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए ही जाते हैं। मगर यह जगह धार्मिक चीजों से अलग आपको कई तरह के एडवेंचर का मौका भी देता है। और अगर आप रिवर राफ्टिंग या शॉपिंग के शौकीन हैं तो फिर ये जगह आपके लिए बेस्ट है।
आम तौर पर जब लोग कहीं भी घूमने जाते हैं तो वहां से कुछ न कुछ खरीद कर जरूर लाते हैं। जिससे वहां की याद उनके जेहन में हमेशा बसी रहे। ऋषिकेश में भी कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप खरीदारी का आनंद ले सकते हैं। आज हम आपको ऋषिकेश में कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको शॉपिंग का कुछ अलग ही एक्सपीरियंस मिलेगा।
ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला काफी फेमस है। यहां पर आपको लोकल दुकानों में पूजा के लिए जरूरी सब चीजें मिल जाएंगी। इन दुकानों पर देवी देवताओं की सुंदर मूर्तियों से लेकर अगरबत्ती, तेल और प्रामाणिक रुद्राक्ष तक सब कुछ आपको मिलेगा। इसके अलावा, यहां की दुकानों में आपको लकड़ी की सुंदर कलाकृतियां और हल्की फुल्की ज्वेलरीज भी सस्ते में मिल जाएंगी।
ये ऋषिकेश का एक स्थानीय बाजार है, जहां हमेशा काफी भीड़-भाड़ रहती है. यहां पर आपको फल, सब्जियों के साथ ही कुछ अलग टाइप के पहाड़ी मसाले मिल जाएंगे। यहां पर मिलने वाले मसाले हमेशा ताजा होते हैं। इस बाजार में जाने का सबसे अच्छा समय बुधवार, सोमवार या शुक्रवार का है।
शाम के समय और खासकर वीकेंड पर गोल बाजार में काफी चहल-पहल देखी जाती है। आप यहां पर कुछ ट्रेडिशनल इंडियन वियर खरीद सकते हैं। इसके अलावा, अक्टूबर से जनवरी के महीनों के दौरान, आपको इस बाजार में उचित दामों पर कई तरह के विंटर वियर भी बिकते मिल जाएंगे।
ऋषिकेश मेन मार्केट झंडा चौक के पास है और पर्यटकों से लेकर स्थानीय लोगों के लिए शॉपिंग के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां हर तरह की चीजें उचित कीमत पर मिल जाएंगी। बाकी जगहों पर न भी जाएं तो यहां आपको आपकी जरूरत की सारी चीजें मिल ही जाएंगी। आप इस बाजार में आप कपड़े, मसाले, परफ्यूम और भी बहुत कुछ खरीद सकती हैं।
इस मार्केट में आपको स्ट्रीट स्टॉल्स हैं मिलेंगे। जहां पर हमेशा स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहां पर लोग कपड़ों से लेकर ज्वैलरी और स्थानीय मसालों तक आदि कई चीजों की खरीदारी करते हैं।
ऋषिकेश में आकर अक्सर लोग दो चीजें खरीदना काफी पसंद करते हैं, एक है चंदन की चेन और दूसरा ज्वैलरी। ये दोनों ही चीजें आपको सुधा चंदन महल मार्केट में मिल जाएंगी. इस लोकप्रिय स्टोर में आपको ज्वैलरी से लेकर मोतियों की सजावटी वस्तुओं का अच्छा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…
Benefits of Papaya Milk for Skin In Hindi: त्वचा के लिए पपीता फायदेमंद होता है…
Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…