यह समझना मुश्किल है कि क्यों हमारा जीवन एकान्त हो जाता हैं। क्या यह यातायात, शोर, सैकड़ों लोगों की भीड़, व्हाट्सएप, फेसबुक या किसी अन्य मैसेंजर या कॉलिंग ऐप के कारण है? यह चीज़ें हमारे जीवन में इस तरह बस गयी हैं कि हमारा दिमाग भी इन् सब से लड़ने में सक्षम नहीं।
वह आखिरी समय कब था जब आपने एकांत में बैठ अपने जीवन के बारे में सोचा था, जब किसी से डिस्टर्ब हुए बिना आप इतनी गहरी सोच में डूब गए थे की आपको समय का भी अंदाजा न रहा? क्या आप याद कर सकते हैं? कुछ लोगों को यह भली-भाँती पता हैं की अकेले होना और अकेलापन होना दो अलग अलग पहलु हैं। वह लोग अच्छी तरह से जानते हैं की अकेलेपन में भी कैसे खुश रहा जाये।
दुविधा यह है कि हमारा जीवन जिम्मेदारियों, लोगों और टेक्नोलॉजी के साथ इतने भड़ गया हैं कि हमें खुद के जीवन को समझने का समय ही नहीं मिलता है। यहां हमारे पास कुछ स्थानों की एक सूची है, जहां आप यात्रा कर सकते हैं और खुद के लिए अपने आप को ज़रूरी समय दे सकते हैं।
यह स्थान अभी भी कई लोगों द्वारा अनदेखा है और कुछ शानदार दृश्य पेश करता है। स्पीति घाटी में बहुत कुछ है, आप घंटों बैठ सकते हैं और पहाड़ों का सुन्दर दृश्य देख सकते हैं।
यहाँ की सितारों से टिमटिमाती हुई रातें बहुत ही लुभावनी हैं। आप अपने कैंप में बैठ खुद के विचारों में डूब सकते हैं।
इस जगह की हरियाली आपको प्रकृति के करीब महसूस करवाएगी और इसमें ऐसे वाइब्स हैं जो आपको अकेलेपन में और भी बेहतर महसूस करवाएंगे।
इस जगह में जितने कम इंसान हैं उतने ही ज़्यादा प्रकृति के रंग हैं। यह उन लोगों के लिए सही जगह हैं जो अपनी भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी से दूर कुछ टाइम अकेले शान्ति में रहना चाहते हैं।
यह जगह प्रकृति के बहुत ही आकर्षक दृश्य पेश करती हैं। पहाड़, जंगल और झीलें, इस जगह का हर एक दृश्य बहुत ही सुनहरा है। यह जगह हर उत्साही के लिए है जो जानता है कि आत्मा और प्रकृति का गहरा संबंध है।
यह भी पढ़े – दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह एक बार जरूर जाये घूमने
चट्टानों के बीच में एक छोटी झील, यह एक उचित तस्वीर की परिभाषा है। अनुभव को और ख़ास बनाने के लिए आप झील के किनारे भी बैठ सकते है।
यहाँ गुफाओं के बीचो बीच आपको एक बहुत ही खूबसूरत झरना मिलेगा। आप अपने आप को ठंडा करने और आराम दिलाने के लिए झरने के नीचे बैठ सकते सकते है।
वीकेंड आ रहा हैं और खुद को टाइम देने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। तो देर किस बात की? जल्द ही अपना बैग पैक कीजिये और इन जगहों का लुत्फ़ उठाइये।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…