अगर आप उत्तर भारत में घूम चुके है, और वहां की हिल स्टेशन और ऊंची पहाड़ियों से घिरे टूरिस्ट स्पॉट से उब चुके हैं। तो आपको गुजरात में जरूर घूमना चाहिए। जो लोग प्रकृति प्रेमी है। तो उनके लिए यह बहुत सी खूबसूरत जगह है।
गुजरात में महात्मा गांधी और सरदरा वल्लभ भाई पटेल का घर भी है। इसके अलावा भी बहुत सी जगह है। जिनको देख कर आपका मन खुश हो जाएगा। नवरात्रो में यह घूमने का ओर ही मजा है।
आइये देखते है गुजरात की खूबसूरत जगहें (Places to visit in Gujarat)
कच्छ का रेगिस्तान:
इसको द ग्रेट रन ऑफ कच्छ के नाम से जानते है। यह कच्छ जिले के पूर्व और उत्तर में फैला हुआ है। यह आप दिसंबर के महीने में घूमने जा सकते है। क्युकी चांदनी रात में नमक का यह रेगिस्तान बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।
कृष्ण की द्वारका:
यह गुजरात के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह भारत का प्रसिद्ध नगर है। कृष्ण की द्वारका कृष्ण भक्तों के लिए महान् तीर्थ है। यह चार धामों में से एक है। यह मंदिर 2,000 से 2200 साल पुराना है। यह 5 मंजिला मंदिर है। लोग ऐसा मानते है कि इसका निर्माण कृष्ण के पोते वज्रभ ने करवाया था।
सापुतारा:
सापुतारा डांग जिले में स्थित है। यह गुजरात का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह समुन्द्रतल से 873 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सापुतारा में मानसून के मौसम में घूमने का अलग मजा है।
सोमनाथ मंदिर:
यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है इसका निर्माण 1951 में किया था। इस मंदिर का निर्माण सातवीं बार किया गया था। इतिहास में कहा गया है कि यह मंदिर 12 आदि ज्योतिर्लिंग में शामिल है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है।
गिर के जंगल:
इन जंगलो को ‘गुजरात का अफ्रीका’ भी कहा जाता है। वैसे इसे गिर नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। इस पार्क में एशियाई बब्बर शेर पाए जाते है।
वैसे तो गुजरात में घूमने की कमी नहीं है। अगर आपके पास समय है। तो आपको इन जगहों पर भी घूमना चाहिए। तख्तेश्वर मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, कालिका मंदिर, नारायण मंदिर, जामा मस्जिद, राज बाबरी मस्जिद, रानी रुपमति मस्जिद आदि जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल करे। साथ ही आप इन जगहों के अलावा मरीन नेशनल पार्क, कच्छ डेजर्ट वन्यजीव अभयारण्य, जंगली गधा अभयारण्य, नील सरोवर पक्षी और कच्छ बस्टर्ड सेंचुरी जैसी खूबसूरत जगहों पर भी घूम सकते है।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…