Image Source - Reuters/Alesha Bradford
Underground Lakes In The World In Hindi: इस दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत झीलें मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपको बड़ा ही सुखद एहसास होता है, लेकिन हमारी इसी दुनिया में बहुत ही खूबसूरत कुछ ऐसी झीलें भी हैं, जो जमीन के अंदर हैं। इन्हें हम दुनिया में भूमिगत झील के नाम से भी जानते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही झीलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आपकी भी आंखें थम सी जाएंगी।
लाखों वर्षों से दुनिया की नजरों से छिपी इस झील के बारे में जब लोगों को पता चला तो इसकी खूबसूरती देख यहां आने वाले पर्यटकों की लाइन ही लग गई। दुनिया में भूमिगत झीलों में से एक इसकी सुंदरता देख इससे नजरें हटा पाना मुश्किल है।
बांसुरी की मधुर ध्वनि के साथ आकर्षक रंगों में डूबे होने का एहसास कराने वाली यह झील चीन में स्थित है और इसका इतिहास भी कई हजार साल पुराना है।
यूरोप की इस सबसे बड़ी जमीन के अंदर स्थित झील की खूबसूरती इतनी है कि दुनियाभर से पर्यटक इसकी ओर खिंचे चले आते हैं। यह 100 फीट से भी बड़े इलाके में फैली हुई है।
रोमांच का अनुभव कराने वाली जमीन के अंदर बनी यह झील, जो कि न्यू मेक्सिको में स्थित है, अपनी सुंदरता की वजह से किसी का भी मन आसानी से मोह लेती है।
मनोरम दृश्य के लिए दुनियाभर में विख्यात इस झील को देखने के लिए पहले से परमिशन लेकर आपको जाना पड़ेगा। यह झील जिस गुफा के अंदर स्थित है, उसे विश्व की सबसे विशाल प्राकृतिक गुफा भी माना जाता है।
इसके अंदर कई खूबसूरत झीलें मौजूद हैं। स्लोवेनिया में स्थित इस गुफा के अंदर झील को देखने दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं।
मेक्सिको में जमीन के अंदर चूना पत्थर की दीवारों से लगी इस झील की खूबसूरती इसे दुनिया की जमीन के अंदर स्थित 10 सबसे खूबसूरत झीलों में से एक बनाती है।
झील के अंदर झील के बारे में कभी आपने सुना है क्या? यदि नहीं, तो आपको ओवे आइसलैंड की इस झील को देखना चाहिए, जहां झील के नीचे भी लगभग 500 फीट के क्षेत्र में एक और झील फैली हुई है।
प्रकृति कितनी सुंदर हो सकती है, इसका अंदाजा आपको चूना पत्थर की गुफा के अंदर बनी इस झील को देखकर हो जाएगा, जो कि अपनी अनुपम छटा के लिए दुनियाभर में मशहूर हो चुकी है।
यह भी पढ़े- महत्वपूर्ण तथ्य जो आपको बाली के बारे में जानना चाहिए।
इंग्लैंड में स्थित यह झील अनोखी सुंदरता और आकृति के साथ अपने अंदर लौह युग का इतिहास भी समेटे हुए है, जिससे रु-ब-रु होने के लिए पूरे सालभर यहां पर्यटकों का तांता-सा लगा रहता है। दुनिया में भूमिगत झील की बात हो तो, इसका नाम भी जरूर आता है।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…