ज़रा हटके

कोरोना वायरस के बारे में डीन कूँट्ज़ की किताब में की गई भविष्यवाणी का क्या है सच

The Eyes of Darkness: पूरी दुनिया में लोगों के दिलों में एक डर पैदा करने वाला कोरोना वायरस चीन के बाद धीरे-धीरे हर देश में अपना पाँव पसारता नजर आ रहा है। भारत में बीते कुछ दिनों में इसके मरीजों में लगातार इजाफ़ा हो रहा है। लोगों में इस वायरस को लेकर दहशत इतना ज्यादा है कि, लोग घर से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं। इससे जुड़ी एक ख़ास बात सामने आई है। असल में लेखक डीन कूँट्ज़ की लिखी एक किताब में साल 2020 में कोरोना वायरस के फैलने की भविष्यवाणी चालीस साल पहले ही कर दी थी। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी काफी लोगों को नहीं है। आज इस इस आर्टिकल में हम आपको इस किताब में लिखी कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी का सच सामने ला रहे हैं।

क्या लिखा था डीन कूँट्ज़ की किताब में (Dean Koontz Book ‘The Eyes of Darkness’)

RapidLeaks

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, साल 1981 में डीन कूँट्ज़ द्वारा लिखी किताब “दी आईज ऑफ़ डार्कनेस” (The Eyes of Darkness) में कोरोना वायरस की तरह ही वुहान-400 नाम के एक वायरस का जिक्र किया गया है। इस किताब के अनुसार चीन इस वायरस का इस्तेमाल दुनिया पर अपना अधिपत्य जमाने के लिए करेगा। इस किताब के जिन पन्नों पर इस वायरस के बारे में लिखा गया है उसे लोग सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। इस किताब में ऐसा लिखा है कि, चीन साल 2020 में वुहान-400 नाम के एक जैविक हथियार का निर्माण कर हर देश पर अपना कब्ज़ा जमाने करने की कोशिश करेगा। बता दें कि, इस किताब के पन्नों को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। आपको जानकर हैरानी होगी की डीन कूँट्ज़ द्वारा लिखी गई ये किताब पूरी तरह से काल्पनिक है।

कोरोना वायरस की भविष्यावाणी में कितनी सच्चाई है (The Eyes of Darkness)

डीन कूँट्ज़ द्वारा लिखी इस किताब में जिस वायरस के बारे में बताया गया है, वो वुहान 400 है जो कि, पूरी तरह से काल्पनिक है। बता दें कि, इसकी तुलना कोरोना वायरस से नहीं की जा सकती है क्योंकि दोनों में काफी अंतर है। यहाँ हम आपको कुछ तथ्यों के माध्यम से इन दोनों के बीच के अंतर को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

  • डीन कूँट्ज़ के अनुसार इस किताब में जिस वायरस के बारे में बताया गया है उसका इन्क्यूबेशन पीरियड 24 घंटे का बताया गया है। जबकि कोरोना वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड करीबन 14 दिनों का है।
  • किताब के अनुसार वुहान वायरस से लोगों की मृत्यु दर सौ प्रतिशत बताया गया है, जबकि कोरोना वायरस का मृत्यु दर काफी कम है।
  • किताब में वायरस के चपेट में इंसान के आने के बाद उसकी मृत्यु महज 24 घंटे के अंदर होने के बारे बताया गया है, जबकि कोरोना वायरस धीरे-धीरे व्यक्ति को अपने चपेट में लेती है।
  • WHO के अनुसार किसी भी वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड पांच दिनों का बताया गया है, जाहिर है कि, किताब में जिस वायरस की बात की गई है वो काल्पनिक ही है और उसका कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है।
  • वुहान वायरस के लक्षणों की बात करें तो किताब में बताया गया है कि, ये ब्रेन को प्रभावित करेगा जबकि कोरोना वायरस व्यक्ति के श्वास नली को प्रभावित करता है।

बहरहाल इन तथ्यों के माध्यम से अब आप जान चुके होंगें कि, डीन कूँट्ज़ की किताब में जिस वायरस का ज़िक्र है वो कोरोना वायरस से काफी अलग है। किसी भी काल्पनिक चीज को वास्तविक से जोड़कर देखना महज बेवकूफ़ी के अलावा और कुछ नहीं हो सकता है। इसलिए अफवाहों पर ध्यान ना देते हुए तथ्यों पर ध्यान दें और खुद को सुरक्षित रखने का पूरा प्रयास करें।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago