ज़रा हटके

रोते हुए चिकन का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की नॉनवेज न खाने की अपील

Crying Turkey Chicken Video Viral: देश दुनिया में नॉनवेज पसंद करने वालों की कमी नहीं है। हालांकि एनिमल राइट्स का मुद्दा उठाने वाले एनजीओ लोगों से वेज अपनाने की अपील करते रहते हैं ताकि मासूम जानवरों की जान बचाई जा सके। चिकन की एक प्रजाति होती है जिसे टर्की चिकन कहा जाता है। विदेशों में इसका मीट काफी पसंद किया जाता है और लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। इसी टर्की चिकन का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का दिल टूट गया है।

वीडियो में रोती दिखी टर्की चिकन(Crying Turkey Chicken Video Viral)

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने टर्की चिकन का एक ऐसा इमोशनल वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। वीडियो में एक टर्की बर्ड दिख रहा है। उसे देख साफ पता लगा रहा है कि वो रो रहा है। एक शख्स उसके सिर पर हाथ फेरकर उसे दिलासा दे रहा है कि सब ठीक हो जाएगा। पक्षी कभी अपनी आंखे बंद करता है और कभी खोलता है, उसे ये अहसास हो रहा है कि वो सुरक्षित हाथों में है। उसे यहां कुछ नहीं होगा।

लोग करने लगे नॉनवेज छोड़ने की बात

इस वीडियो के साथ शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा है- मैंने कल ही ये वीडियो देखा। अगर कोई थैंक्स गिविंग डे के दौरान टर्की चिकन खाने का प्लान बना रहा है, तो यकीनन इसे देखने के बाद वो अपनी प्लेट छोड़ देगा। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग तो इतने भावुक हो गए कि अब उनका कहना है कि वो नॉनवेज खाना ही छोड़ देंगे। इस वीडियो को अबतक 41 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago