ज़रा हटके

दूल्हे ने किया कुछ ऐसा कि स्टेज पर ही बैठकर दुल्हन लगाने लगी ठहाके, देखें वीडियो

Groom Beats Photographer: हम और आप अक्सर शादियों में आते-जाते रहते हैं। मजाकिया पलों की वजह से शादियां बेहद यादगार बन जाती हैं। खासकर जब इन पलों को कैमरे में कैद कर लिया जाता है, तो फिर इसका मजा ही कुछ और होता है।

शादी के ऐसे ही मजेदार पलों वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं और इसे दूसरों के साथ भी शेयर कर रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में शादी का स्टेज दिख रहा है, जिस पर दूल्हा और दुल्हन मौजूद हैं। फोटोग्राफर दुल्हन की फोटो निकाल रहा है। दुल्हन की फोटो खींचते-खींचते फोटोग्राफर दुल्हन के बहुत ही करीब पहुंच जाता है। दुल्हन के इतने नजदीक फोटोग्राफर के पहुंचने से दूल्हा बहुत ही नाराज हो जाता है।

जड़ देता है थप्पड़(Groom Beats Photographer)

आखिरकार दूल्हा(Groom Beats Photographer) अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। वह फोटोग्राफर को एक जोरदार तमाचा लगा देता है। इसके बाद तो दुल्हन अपनी हंसी रोक ही नहीं पाती है। वह हंसते-हंसते लोटपोट हो जाती है और इस स्टेज पर बैठ भी जाती है। पहले तो फोटोग्राफर सकपका जाता है, मगर इसके बाद वह भी हंसना शुरू कर देता है।

दुल्हन के रिएक्शन की तारीफ

अधिकतर लोग इस वीडियो में दुल्हन के रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बहुत से यूजर्स ने इसे प्रैंक बता दिया है। एक यूजर ने यह दावा किया है कि यह एक छत्तीसगढ़ की फिल्म के सेट का वीडियो है।

यह भी पढ़े

हंसने के लिए रिसर्च क्यों?

वैसे, जिस रेणुका मोहन नाम की एक यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, उन्होंने यह लिखा है कि मैं नहीं जानती कि यह वीडियो असली है या एक प्रैंक, लेकिन हर चीज के लिए रिसर्च की आवश्यकता नहीं होती। ऐसे भी हंसना मुमकिन है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago